Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Cannes 25: बनारसी आउटफिट पहन जान्हवी कपूर ने रेड कार्पेट पर किया डेब्यू .. याद आ गई श्रीदेवी
Janhvi Kapoor at Cannes 2025 : कपूर खानदान की लाडली जान्हवी कपूर ने आखिरकार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर शानदार डेब्यू कर लिया है। फेस्टिवल की शुरुआत से ही फैंस बेसब्री से जान्हवी के रेड कार्पेट वॉक का इंतजार कर रहे थे, और जब वह अपनी फिल्म 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग के लिए को-स्टार ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के साथ पहुंचीं, तो सबकी निगाहें सिर्फ उन्हीं पर टिक गईं। उनका यह डेब्यू न केवल फैशन के लिहाज से खास रहा, बल्कि इसमें मां श्रीदेवी को दी गई ट्रिब्यूट की झलक भी देखने को मिली।

रिया कपूर ने स्टाइल किया था जान्हवी का लुक
जान्हवी के इस स्टाइलिश अवतार को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था। उन्होंने जान्हवी के लिए एक ऐसा आउटफिट तैयार करवाया, जिसमें स्कर्ट, कॉरसेट और पल्लू का मॉडर्न-देसी फ्यूजन था। डाइट सब्या ने भी इस लुक की सराहना करते हुए कहा कि जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी की तरह अपना पहला कान्स रेड कार्पेट लुक चुना, जिसमें इंडियन टच साफ नजर आ रहा था।
तरुण तहिलियानी ने किया था डिजाइन
अपने डेब्यू के लिए जान्हवी ने भारतीय डिजाइनर तरुण तहिलियानी का आउटफिट पहना। उन्होंने जान्हवी के लिए कस्टम मेड सॉफ्ट पिंक कलर का एक मॉडर्न लहंगा डिजाइन किया, जिसमें कॉरसेट और वॉल्यूमिनस स्कर्ट के साथ ड्रामेटिक ट्रेल शामिल था। इस आउटफिट में स्त्रीत्व की कोमलता के साथ-साथ एक शाही अंदाज भी देखने को मिला।
स्कर्ट और कॉरसेट को बनारस के असली टिशू फैब्रिक से तैयार किया गया था, जिस पर हाथ से क्रश की गई टेक्सचर तकनीक का इस्तेमाल किया गया। तहिलियानी के सिग्नेचर ड्रेप स्टाइल के साथ इसकी अटकट हेम को वैसे ही खुला छोड़ा गया, जिससे कपड़े की बुनाई की असली खूबसूरती उभरकर सामने आई।
कॉरसेट को सिंपल गोल नेकलाइन दी गई, जबकि भारी स्कर्ट में पल्लू को साड़ी की तरह सिर पर अटैच किया गया। इस पल्लू के किनारे और ट्रेल में कपड़े से बनी फ्लोरल लटकन जोड़ी गई, जो लुक में ड्रामा और गहराई जोड़ रही थी। जान्हवी ने इसे बेहद ग्रेसफुल ढंग से कैरी किया।
जूलरी भी थी खास
जूलरी की बात करें तो जान्हवी ने Chopard के Haute Joaillerie कलेक्शन की लेयर्ड पर्ल चेन, पेंडेंट और स्टड ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को स्टाइल किया, जिससे उसे एक रॉयल और विंटेज टच मिला। हेयरस्टाइल में उन्होंने मिडिल पार्टीशन के साथ स्लीक बन बनाया, जिस पर पल्लू को खूबसूरती से अटैच किया गया था।
पिंक टोन मेकअप, विंग्ड आईलाइनर और सटल बेस ने जान्हवी के फीचर्स को और निखारा। उनका यह इंडो-वेस्टर्न लुक न केवल फैशन स्टेटमेंट बना, बल्कि मां श्रीदेवी को भावभीन श्रद्धांजलि भी।



Click it and Unblock the Notifications
