Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर अपने बच्चे को कान्हा लुक देने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
Krishna Getup for kids on Janmashtami 2023: इस वर्ष 6-7 सितम्बर को कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। यह हिन्दू धर्म के सबसे ख़ास और महत्वपूर्ण पर्वों में से एक माना जाता है।
इस दिन श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है और इस दिन आधी रात में कान्हा का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। इस दिन मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है, राधा-कृष्ण के स्वांग रचे जाते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

जन्माष्टमी के शुभ दिन पर छोटे बच्चों को कान्हा के रूप में सजाया जाता है। जानते हैं आप भी कैसे अपने बच्चे को कान्हा के रूप में तैयार कर सकते हैं -
धोती कुर्ता
बच्चे के हर साइज़ के धोती कुर्ता बाज़ार में आसानी से मिल जाते हैं। पीले या केसरिया रंग के धोती कुर्ते में बच्चे एकदम श्री कृष्ण का रूप धारण कर सकते हैं।
मोरपंख मुकुट
कृष्ण के श्रृंगार में मोरपंख अहम् हिस्सा होता है। इसलिए बच्चे को कृष्ण रूप देते समय मुकुट और उसपर मोरपंख लगाना ना भूलें।
बांसुरी करेगी लुक को पूरा
अपने बच्चे के कान्हा लुक को एक सुंदर सी बांसुरी और मोतियों की माला से पूरा करें। सफ़ेद मोतियों की माला बेहद खुबसूरत लगेगी। साथ ही बांसुरी से बच्चे खेल भी सकते हैं और कृष्ण की तरह बजाने की कोशिश भी कर सकते हैं।
मेकअप का रखें ध्यान
छोटे बच्चों के स्किन पर मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना सही नहीं है। लेकिन अगर कुछ घंटों के लिए आप ऐसा करना चाहते हैं तो सबसे पहले स्किन को बेबी प्रोडक्ट से मॉइश्चराइज करें। फेस पर हल्का फॉउंडेशन लगा सकते हैं। इसके बाद आप गालों पर ब्लशर लगाएं। आई मेकअप के लिए आप थोड़ा मोटा आईलाइनर लगाएं। अगर बच्चा इसे लगाने न दे तो आप काजल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कान्हा लुक को पूरा करने के लिए होठों पर हल्की सही लिपस्टिक लगा दें और माथे पर कुमकुम का टीका लगाएं। आपका प्यारा नटखट कान्हा तैयार है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
