Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
करवाचौथ पर शाहरुख़ की बेटी की तरह दिखना है ग्लैमर्स, ट्राय करें सुहाना के ये 5 Blouse Design
Suhana Khan Blouse Design: शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान फिल्म 'आर्ची' से डेब्यू करने जा रही है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुहाना खान अपने फैशन सेंस की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वेस्टर्न लुक के अलावा सुहाना खान साड़ी में भी काफी ग्लैमर्स नजर आती है।
साड़ी के साथ ही मैचिंग ब्लाउज भी देखने लायक होती है। न्यूली मैरिड जो पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही है और इस खास मौके पर ट्रेडिशनल लुक से हटकर ग्लैमर्स लुक में दिखना चाहती हैं, तो आप भी सुहाना खान के इन 5 डिजाइन को ट्राय करके दिवा लग सकती हैं।

एम्बेलिशड गोल्डन ब्लाउज
एक फंक्शन में सुहाना ने एम्बेलिशड गोल्डन सीक्वेन साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उन्होंने इस लुक को मिनिमल एक्सेसरीज, लाइट मेकअप के साथ कम्पलीट किया। आप भी ऐसा ब्लाउज सिलाकर खूबसूरत नजर आ जाती है। शोल्डर में लगी ये एसेसरीज इस ब्लाउज की शोभा बढ़ा रही हैं।

प्रिंसेस कट ब्लाउज
हाल ही में सुहाना खान अपनी दोस्त आलिया कश्यप की इंगेजमेंट पार्टी में भी नीली साड़ी में नजर आई थी। वे नीली साड़ी में बेहद हसीन लग रही थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने प्रिंसेस कट ब्लाउज पहन रखा था। जो काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। साड़ी के साथ मैचिंग कढ़ाई वाली ब्लाउज के साथ इसी काम के हल्की साड़ी खूब अच्छी लगेगी। करवाचौथ पर आप इस लुक पर काफी ग्लैमर्स नजर आएगी।

चोली स्टाइल ब्लाउज
सुहाना खान के इस चोली स्टाइल ब्लाउज को मैचिंग करके साड़ी के साथ मैच करके पहन सकती हैं। चोली स्टाइल ब्लाउज हमेशा से फैशन में रहे हैं। साड़ी के साथ ये काफी खूबसूरत लुक देता है। सुहाना की इस साड़ी के साथ नजर आने वाला ये डीप बैकलैस ब्लाउज पहन है।

स्ट्रेपी ब्लाउज
अगर करवाचौथ पर आप अपनी खूबसूरती से अपने पतिदेव को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं, तो आप सुहाना खान की तरह स्ट्रेपी ब्लाउज साड़ी के साथ पहन सकती हैं। ये आपको सचमुच बहुत खूबसूरत लुक देगा।

सीक्वेन स्लीवलैस ब्लाउज
सुहाना खान के वॉर्डरोब से हम आपके लिए स्लीवलैस ब्लाउज डिजाइन का एक नया पैटर्न लेकर आए हैं। इस ब्लाउज को पहनकर आप सचमुच काफी खूबसूरत नजर आएंगी साथ में चमकेगी वो अलग।



Click it and Unblock the Notifications
