Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
जया किशोरी को बेहद पसंद हैं ईयररिंग पहनना, हर ऑकेजन के हिसाब से कलेक्शन में हैं झुमके और स्टड
Jaya Kishori Earrings Design Collection : कथावाचक जया किशोरी आज के समय में हर घर में जाना पहचाना जाता है। जया किशोरी जितना अपने भजन और कथा के वजह से देश-विदेश में जानी और पहचानी जाती हैं। उतना ही वो अपनी खूबसूरती और हेल्दी लाइफ स्टाइल के वजह से भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। भक्त हो या यंगस्टर्स सभी को जया किशोरी का सादगी भरा अंदाज खूब पसंद आता हैं।

लेकिन आपने कभी उनके लुक पर एक चीज पर गौर किया है कि आम लड़कियों की तरह जया किशोरी को भी ईयररिंग और झुमको का खूब शौक हैं। कई फंक्शन में जया किशोरी को अलग-अलग अंदाज के ईयररिंग में देखा गया है। आइए आप भी देखिएं उनके ईयररिंग कलेक्शन-

कहां से खरीदती हैं ईयररिंग्स?
एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि वो कितने महंगे ईयररिंग पहनती हैं तो उन्होंने बताया कि वो बहुत महंगे ईयरिंग्स नहीं पहनती हैं। आम लड़कियों की तरह वह भी लोकल मार्केट से ईयररिंग्स खरीदना पसंद करती हैं। उन्होंने बताया कि वो जनपथ-सरोजनी नगर से ईयररिंग खरीदना पसंद करती हैं।

इतने ही रुपए की खरीदती हैं ईयररिंग्स
जया किशोरी ने बताया कि उनके ईयररिंग की कीमत तकरीबन 200 रुपए से 500 रुपए के बीच में ही होते हैं। वो जब भी दुकान जाती हें तो इक्ट्ठा ही कई सारे ईयरिंग्स खरीद लाती हैं।

खुद ईयररिंग लेने जाती हैं
जया किशोरी ने बताया था कि वो जब भी ईयररिंग लेने जाती हैं तो भीड़ से बचने के लिए मास्क पहन लेती हैं। इस तरह से वो खुद के लिए मनपसंद ईयररिंग की शॉपिंग कर लेती हैं।

हर तरह के ईयररिंग पहनना करती हैं पसंद
जया किशोरी ने बताया कि वो हर तरह की इयररिंग पहनना पसंद करती हैं। चाहे वो बड़े हो या छोटे या फिर स्टड हो या ड्रॉप। उनके पास कई सारी ईयररिंग हैं और कई इवेंट पर वो अलग-अलग तरह के ईयररिंग में नजर भी आई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
