Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Birthday Special: रक्षाबंधन पर काजोल के ब्लाउज डिजाइन में दिखें एलिगेंट, बस्ट साइज no problem
Kajol Blouse Design For Heavy Bust: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ फिल्मों में अपना जलवा दिखाया बल्कि उनका फैशन सेंस भी महिलाओं के बीच काफी चर्चित रहता है। आज काजोल का बर्थडे है और रक्षाबंधन भी करीब है। हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के बीच में काजोल के ब्लाउज डिजाइन काफी चर्चित रहते हैं। एक्ट्रेस का साड़ी लुक अक्सर सोशल मीडिया पर छाया रहता है।अगर आपकी बॉडी हैवी बस्ट टाइप वाली है, तो सही ब्लाउज डिजाइन चुनना थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। पर घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का फैशन सेंस इस फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।
काजोल की वॉर्डरोब में ऐसे कई ब्लाउज डिजाइन्स हैं जो न सिर्फ एलिगेंट लगते हैं, बल्कि हैवी बस्ट वाली महिलाओं को भी स्लिम, ग्रेसफुल और कंफर्टेबल लुक देते हैं। काजोल के इंस्पायर्ड ब्लाउज डिजाइन्स जो रक्षाबंधन पर ट्राई करने लायक हैं। अगर आप इस राखी या अपने बर्थडे पर कुछ खास और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो काजोल के ये ब्लाउज डिजाइन्स आपके लिए बेस्ट हैं। ये डिजाइन्स न केवल आपके बॉडी टाइप के अनुकूल हैं, बल्कि पारंपरिक त्योहार में एक रॉयल टच भी जोड़ते हैं।

V-नेक ब्लाउज
V-नेक डिजाइन नेचुरल डीप लुक देता है, जिससे बस्ट एरिया बैलेंस में दिखता है। काजोल अक्सर सिल्क या जॉर्जेट साड़ी के साथ V-नेक ब्लाउज को कैरी करती हैं।
फूल स्लीव्स ब्लाउज
हैवी बस्ट को बैलेंस करने के लिए एल्बो लेंथ स्लीव्स बहुत ही फ्लैटरिंग होती हैं। ये लुक को ट्रेडिशनल भी बनाती हैं और शालीनता भी देती हैं।
प्रिंसिस कट ब्लाउज
प्रिंसेस कट सिलाई बस्ट एरिया को अच्छे से शेप देती है। यह कट बॉडी को स्लिम दिखाने के साथ स्ट्रक्चर भी देता है।
डीप राउंड नेक ब्लाउज
थोड़ा फंकी और यूनिक स्टाइल चाहती हैं तो काजोल की तरह डीप राउंड नेक ब्लाउज ट्राई करें। यह ना सिर्फ फैशनेबल है बल्कि वेस्टलाइन और बस्ट दोनों को बैलेंस करता है।
कॉलर वाला ब्लाउज
काजोल अक्सर अपनी साड़ी वाले लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। रक्षाबंधन करीब है तो हर महिला अपने लिए आउटफिट देख रही हैं। ऐसे में हैवी बल्ट वाली महिलाओं को अपने लिए ब्लाउड डिजाइन सर्च करने में कुछ दिक्कत आती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो काजोल का ये कॉलर वाला ब्लाउज डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।
स्टाइलिंग टिप्स फॉर हैवी बस्ट वुमन
साड़ी या लहंगे के साथ डार्क शेड्स और सॉलिड प्रिंट्स चुनें।
हेवी वर्क या डीप नेक ब्लाउज से बचें, जब तक कि डिजाइन बैलेंस न हो।
ब्लाउज में अच्छा सपोर्ट और फिटिंग होना ज़रूरी है, वरना लुक बिगड़ सकता है।
एक्सेसरीज़ में लंबा नेकलेस या झुमके लुक को कंप्लीट करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
