Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बनारसी साड़ी पहनकर कंगना रनौत ने किया रावण का दहन, यूनिक ब्लाउज डिजाइन ने भी खींचा ध्यान
Kangana Ranaut multi-curve Blouse design : अभिनेत्री कंगना रनौत ने यहां लाल किले से लगे मैदान में आयोजित दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में मंगलवार को रावण के पुतले का दहन किया। इस आयोजन के 50 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली वह पहली महिला बन गईं।
कंगना रनौत के पारंपरिक परिधान ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस मौके पर कंगना खास तौर पर रस्ट ऑरेंज रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। ये साड़ी जितनी खूबसूरत था और ब्लाउज डिजाइन भी काफी यूनिक था।

इस खास मौके परकंगना ने जयंती रेड्डी लेबल की रस्ट ऑरेंज रंग की बनारसी साड़ी मेंकाफी रॉयल लग रही थी। इस साड़ी पर हैवी गोल्डन वर्क किया हुआ था, साड़ी के साथ मैचिंग जरदोजी ब्लाउज ने सभी का ध्यान खींचा।

कंगना ने इस ट्रेडिशनल साड़ी को एक अनोखे नेकलाइन वाले भारी-भरकम जरदोजी ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। रेग्युलर यू या वी-आकार की नेकलाइन के बजाय, उन्होंने जो ब्लाउज पहना था उसमें एक अलग ही यूनिक सी मल्टी-कर्व डिज़ाइन था। जो इस ब्लाउज को हाइलाइट कर रहा था। और इस डिजाइन में उनका चोकर हार भी काफी हाइलाइट हो रहा था। उनके भारी झुमके और गुलाब से सजा हेयरबन कंगना के एथनिक ग्लैम में चार चांद लगा रहा था। गहरा काला आईलाइनर, छोटी बिंदी, झिलमिलाती पलकें और चमचमाता बेस उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था।



Click it and Unblock the Notifications
