Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
दुबई के इवेंट में खूबसूरत साड़ी में दिखी करीना कपूर, मोतियों से सजे ब्लाउज ने खींचा ध्यान
एक्ट्रेस करीना कपूर खान बढ़ती उम्र में भी अपने स्टाइल और लुक आज की यंगस्टर्स को मात देती है। इवेंट चाहे कोई सा भी हो करीना अपने स्टाइल और फैशन से जादू चला ही देती है। पिछले कुछ दिनों से कई इवेंट पर करीना के एक से बढ़कर एक लुक्स देखने को मिले। हाल ही में करीना दुबई के एक इवेंट में नजर आई। जहां उन्होंने अपने ग्लैमर का फिर से जादू चला दिया।
करीना ने दुबई के एक इवेंट में सफेद साड़ी और और डायमंड जूलरी में स्पॉट किया गया। अपने इस लुक में करीना बला की खूबसूरत लग रही थी। करीना के इस लुक पर चार चांद लगा रहा था उनकी साड़ी और ब्लाउज।

आइए एक नजर डालते हैं करीना के साड़ी लुक पर-
करीना कपूर खान ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से बेबी पिंक पर्ल और क्रिस्टल साड़ी पहनी थी। इस खूबसूरत साड़ी में करीना को देखने के बाद फैंस उनके एलिगेंट लुक पर कायल हो गए हैं।
एक्ट्रेस करीना कपूर की साड़ी पर सबसे हाइलाइट उनका ब्लाउज हो रहा था। ये ब्लाउज वाकई बहुत खूबसूरत था। जो उनके लुक को ग्रेसफुल बना रहा था। क्वीन नेकलाइन वाले इस डिजाइनर ब्लाउज के फ्रंट पार्ट को वाइट पर्ल्स की कढ़ाई से सजाया गया था जबकि बेक साइड में मोतियों से पत्तियों की शेप दी गई थी। जो कश्मीर के चिनार के पेड़ों की पत्तियों से इंस्पायर होकर बनाया था।

अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने इस साड़ी को मैच करते हुए रूबी और डायमंड का नेकनेस ओर मेचिंग ईयररिंग पहनी थी। करीना ने अपने स्किन टोन मेकअप के साथ स्लीक बन से लुक को कंप्लीट किया।



Click it and Unblock the Notifications
