Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
करीना ने अंबानी के फंक्शन में पहना खानदानी चोकर, 12 साल पहले खुद के रिसेप्शन में था पहना
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान गुजरात के जामनगर में अभिनेता-पति सैफ अली खान और बच्चों जेह और तैमूर के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल हुईं। तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट में एक्ट्रेस के लुक और आउटफिट्स की एक से बढ़कर एक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हुए।
वैसे भी करीना जहां भी जाती हैं अपने लुक से सभी का ध्यान खींच ही लेती हैं। इवेंट के तीसरे दिन करीना ने जो खूबसूरत सा चोकर सेट पहना था, उसने हर किसी का ध्यान खींचा।

करीना ने पहना था 12 साल पुराना रिसेप्शन वाला नेकपीस
इस मौके पर करीना ने सुनहरे रंग की पारंपरिक पोशाक पहनी थी और उसके साथ एक स्टेटमेंट नेकलेस पहना था। करीना की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आते ही फैंस ने इसे तुरंत पहचान लिया कि यह वही नेकपीस हैं, जो करीना ने सैफ अली खान के साथ अपनी शादी के रिसेप्शन के मौके पर पहने थे। शादी के बाद दिल्ली में आयोजित हुए करीना और सैफ के रिसेप्शन के दौरान एक्ट्रेस ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए गुलाबी शरारा सेट के इस स्टाइलिश स्टेटमेंट खानदानी हार को पहना था।

शादी के 12 साल बाद करीना ने इस खास मौके पर अपनी शादी का नेकपीस रिपीट किया। इस पोलकी नेकलेस पर काफी जड़ाऊ काम किया हुआ है, जो देखने से ही काफी रॉयल लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
