Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Mehndi Design Foot: इस करवा चौथ पैरों पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन्स, नई दुल्हन जैसे दिखेंगे पांव
Mehndi Designs For Foot: हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत महत्व है। इस मौके पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। मेहंदी सोलह श्रृंगार का हिस्सा भी है। इसलिए करवा चौथ पर महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं। ऐसे में हर सुहागन महिला पहले से ही साड़ी से लेकर मेहंदी के डिजाइन तक चुन लेती हैं।
इस मौके पर सुहागन न सिर्फ हाथों पर मेहंदी न लगवाती है बल्कि कई महिलाएं इस मौके पर पैरों पर भी मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। अगर आप अपने पैरों पर सबसे अच्छी मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो देखें ये लेटेस्ट डिजाइन्स।

लाइन ड्रॉ डिजाइन
अगर आप पैरों पर सिंपल और इजी मेहंदी लगाना चाहते हैं, तो इस तरह से आप पैरों की उंगलियों पर फूल जैसी डिजाइन बना सकते है और इसके पीछे एक लाइन ड्रॉ करके आप इस तरह से अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकते हैं।

बॉर्डर पर बेलनुमा डिजाइन
पैरों में इस तरह की बेलनुमा डिजाइन भी आप बना सकते हैं। यह बेहद सिंपल होती है और आप इसे खुद भी आसानी से बना सकते हैं। यह मेहंदी डिजाइन पायल और बिछियों के साथ बहुत अच्छी लगती है।

सिंपल राउंड डिजाइन
आजकल राउंड मेहंदी डिजाइंस का बहुत क्रेज है। हाथों में तो महिलाएं अधिकतर यही डिजाइन लगवाती हैं, क्योंकि यह इजी होती है और जल्दी लग जाती है। इसी तरह से आप पैरों में भी राउंड मेहंदी डिजाइन लगवा सकते हैं।

फ्लावर डिजाइन
मेहंदी डिजाइन में हमेशा से ही फ्लावर डिजाइन पसंद किया जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद है। आप अपने पैरों पर बड़ा सा एक फूल बनवा सकती हैं।

जाल वाली डिजाइन
पांव में जाल वाली डिजाइन भी खूब फबेगी। पाजेब और बिछिया के साथ यह डिजाइन वाकई खूबसूरत लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
