Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Karwa Chauth पर सजानी है सुहाग के नाम की मेहंदी, देखें ये फ्रंट से लेकर बैक हैंड लेटेस्ट डिजाइन
Karwa Chauth Mehndi Design : इंतजार की घड़िया खत्म होने को है... जिस व्रत का इंतजार पूरे साल हिंदू विवाहित महिलाएं करती हैं। उसके लिए तैयारिया शुरु हो चुकी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं करवा चौथ के व्रत की। सरगी से लेकर पूजा की थाली तक और साड़ी से लेकर मेहंदी डिजाइन तक सबकी तैयारियां हो चुकी हैं।
अगर आपने अभी तक मेहंदी की डिजांइस सलेक्ट नहीं की है, तो हम आपकी ये मुश्किल हल कर देते हैं। आज हम आपको यहां हाथों से लेकर पांव और फ्रंट हैंड से लेकर बैक हैंड की कुछ ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइंस बता रहे हैं। जो इस करवाचौथ पर आपके हाथों में चार-चांद लगा देंगे-

फ्लोरल मेहंदी
फ्लोरल मेहंदी सबसे आम और पसंदीदा डिज़ाइन माना जाता है। ये डिजाइन न सिर्फ सुंदर लगती है बल्कि इससे हाथ भी भरा-भरा लगता है। गुलाब, कमल और डेज़ी से लेकर कई फ्लोरल डिजाइंस से आप हाथों में मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। फ्लोरल मेहंदी डिज़ाइन को अक्सर सुंदर पत्तियों, ज़ुल्फ़ों, पैस्ले, बेलों और जालीदार पैटर्न के साथ पूरा किया जाता है।

अरेबियन मेहंदी डिजाइन
अरबी स्टाइल मेहंदी एक और लोकप्रिय मेहँदी डिज़ाइन है। जिसे बनाना बेहद आसान है, यह मेंहदी डिजाइन भी आकर्षक फूलों और पत्तियों के पैटर्न के साथ बनाया गया है। जिन लोगों के पास समय की कमी होती है। वो लोग इस डिजइंस से हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

नाम के साथ मेहंदी डिजांइस
नाम या इनीशियल मेहंदी के साथ अपने पति का नाम लिख सकती है। करवा चौथ की मेहंदी आपके सुहाग के नाम के बिना अधूरी है। इसलिए मेहंदी की ये डिजाइन के साथ अपने पति का नाम और उसके आसपास खूबसूरत डिजाइन बना सकती हैं।

झुमका मेहंदी
झुमका मेहंदी एक पारंपरिक मेंहदी डिज़ाइन जिसमें झुमका या एथनिक इयररिंग्स डिज़ाइन शामिल है, करवा चौथ पर आप ये डिजाइन बना सकती हैं।

मिनिमलिस्ट मेहंदी
अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें मेहंदी से हाथ भरना एक झंझट भरा काम लगता है या आप हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं करते हैं, तो आप मिनिमलिस्टिक मेहंदी डिजाइन के साथ अपने करवा चौथ लुक को निखार सकती है।। अधिकांश मिनिमलिस्ट मेंहदी डिज़ाइनों में हथेली के केंद्र पर एक बोल्ड पुष्प, पैस्ले या सूरज-आकार का डिज़ाइन शामिल होता है।

बैक हैंड मेहंदी
बैक हैंड मेहंदी डिजाइन हाथों को सुंदर दिखाता है। आप बैक हैंड मेंहदी के लिए एक साधारण फ्लोरल, जाल डिजाइन, बैल डिजाइन या झुमका डिज़ाइन चुन सकती हैं और इसके साथ एक स्टेटमेंट फिंगर रिंग, कड़ा ब्रेसलेट या चूड़ियों के साथ हाथों का लुक बढ़ा सकते हैं।

पांव की सिंपल डिजाइन
पांव की मेहंदी सिर्फ दुल्हनों के लिए नहीं होती है! आप अपने करवा चौथ लुक को पूरा करने के लिए एक सुंदर मेहंदी डिज़ाइन चुन सकती हैं! पैरों की मेहंदी के लिए आसानी से बनने वाला डिज़ाइन चुनें या ऐसा डिज़ाइन चुनें जो आपके हाथ की मेहंदी डिज़ाइन से मेल खाता हो। प पैरों की मेहंदी को चांदी की पायल, बिछिया जैसे खूबसूरत आभूषणों से सजाएं!



Click it and Unblock the Notifications