Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Karwa Chauth Saree Ideas: इस करवा चौथ चाहिए ट्रेडिशनल या एलिगेंट लुक, तो इन एक्ट्रेस से लें साड़ी आइडिया
Karwa Chauth Saree Ideas: सुहागिनों का सबसे खास त्योहार करवाचौथ का व्रत इस साल 20 अक्टूबर 2024 के दिन पड़ेगा। करवा चौथ के दिन सोलह शृंगार का खास महत्व है। इस दिन महिलाएं पूरे 16 शृंगार करना पसंद करती हैं। साथ पति की लंबी आयु के लिए पूजा और व्रत करती हैं। इस दिन हर महिला सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है।
करवाचौथ की पूजा में हर सुहागिन की ख्वाहिश होती है कि वो सबसे खूबसूरत और अलग दिखें। इसलिए वो महीने पहले साड़ी की खोजबीन शुरु की देते है ताकि वो इस दिन अपनी खूबसूरती से पति का मन मोह लें।
अगर आप भी इस करवाचौथ खूबसूरत साडी ढूंढ रही हैं, तो हम आपके लिए यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस स्टाइल साड़ी लेकर आए हैं ताकि आप खुद को स्टाइल करके आप सबसे खूबसूरत दिखेंगी।

शरवरी वाघ की तरह दें खुद को मॉर्डन टच
अगर इस करवा चौथ पर आप स्टाइलिश तरीके से तैयार होना चाहती हैं, तो आप शरवरी वाघ के स्टाइल को रिक्रिएट कर सकती हैं। शरवरी की तरह सिल्क की फुशिया पिंक कलर की साड़ी के साथ बांधनी स्टाइल ब्लाउज पेयर करके बालों को पोनी स्टाइल में बांधकर बडे ईयररिंग्स के साथ खुद को तैयार कर सकती है।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की तरह हो ट्रेडिशनल तरीके से तैयार
एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी खूबसूरती और पहनावे के लिए जानी जाती है। इस करवा चौथ पर आप आलिया की तरह ट्रेडिशनल तरीके से तैयार हो सकती हैं। आलिया ने फ्यूशिया पिंक कलर की साड़ी के साथ सुंदर गोल्डन सीक्विन्ड और हाथ की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना हुआ है। ब्लाउज पर स्वीटहार्ट नेकलाइन ने इस शाही विंटेज लुक में मॉडर्न टच दे रहा है। इसकी के साथ आप शानदार ज्वेलरी पहनकर अपना लुक कम्प्लीट कर सकती हैं।

जान्हवी कपूर की टिपिकल रेड साड़ी
इस करवा चौथ पर जान्हवी कपूर का ये टिपिकल रेड साड़ी लुक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। जान्हवी कपूर का चटक लाल रंग साड़ी को कंट्रास्टिंग ग्रीन-टोन्ड ब्लाउज़ के साथ पेयर किया ये साडी लुक आपके करवा चौथ लुक पर चार-चांद लगा देगा।

अनन्या पांडे का एलिगेंट लुक
अनन्या पांडे ने हाल ही में नीली एक्वा कलर की डिजिटल प्रिंटेड साड़ी में नजर आई थी। उनकी इस साड़ी में फूलों की कढ़ाई वाले बॉर्डर और बारीक़ डिटेलिंग थी। इसके साथ उन्होंने स्ट्रेपी स्टाइल ब्लाउज पेयर किया था। करवा चौथ पर एक सिंपल सोबर लुक के लिए अनन्या का ये लुक बेस्ट हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
