Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Karwa Chauth 2025: सांवले रंग पर सबसे ज्यादा खिलते हैं ये 5 कलर, जानें और बनें करवा चौथ क्वीन
Dark skin Tone Colors For Karwa Chauth 2025: इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 को है। हर साल भारतीय महिलाओं के लिए खास दिन होता है, जब वे अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। ये व्रत बहुत कठिन होता है क्योंकि महिलाएं निर्जला रहकर व्रत रखती हैं और रात को चांद को देखकर व्रत खोलती हैं। इस दिन सिर्फ व्रत ही नहीं बल्कि लुक और स्टाइल भी बहुत मायने रखता है। खासतौर पर सांवली या डस्की स्किन टोन वाली महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि कौन सा रंग उनके रंग में खूबसूरती बढ़ाएगा। सही कलर का चुनाव आपके लुक को निखार सकता है और करवा चौथ पर आपकी खूबसूरती को और बढ़ा सकता है।
अगर आप भी इस करवा चौथ पर सांवले रंग पर खिलते हुए कलर जानकर खुद को स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। चलिए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि वो 5 शानदार कलर जिन्हें कैरी कर सांवली महिलाएं बनेंगी करवा चौथ क्वीन।

1. मस्टर्ड कलर
सांवली स्किन पर मस्टर्ड येलो रंग बहुत खिलता है। अगर आपका भी डस्की टोन है और करवा चौथ के लिए अपने आउटफिट की टेंशन हो रही है कि कौन सा कलर आपके लिए बेस्ट है तो बिना कुछ सोचे आप मस्टर्ड येलो रंग चूज कर सकती हैं।
2. हॉट पिंक कलर
जिन महिलाओं के स्किन का रंग थोड़ा सांवला हैं वो हॉट पिंक कलर की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। सिंपल पिंक कलर फेयर स्किन पर खूब खिलता है लेकिन डार्क स्किन को थोड़ा दबा देता है। ऐसे में जब आप करवा चौथ पर हॉट पिंक कलर की साड़ी पहनेंगी तो पति की तो नजरें हटेंगी ही नहीं।
3. गोल्डन कलर
गोल्डन शेड्स सांवली त्वचा को निखारते हैं और ग्लैमरस लुक देते हैं। अगर आप करवा चौथ पर सबसे अलग और सुंदर लगना चाहती हैं तो गोल्डन रंग की साड़ी या लहंगा ट्राई कर सकती हैं। ये रंग आपकी खूबसूरती को और भी निखार देंगी और फैमिली के साथ-साथ पड़ोसी भी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।
4. वाइन कलर
आम तौर पर करवा चौथ पर महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनने पर जोर देती हैं। मगर आप रेट, पिंक कलर पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार वाइन कलर का लहंगा या साड़ी पहनें। ये डस्की टोन के लिए सबसे बेस्ट कलर हैं जिसे पहन आप सबसे हसीन लगेंगी।
5. ग्रे कलर
करवा चौथ पर डस्की स्किन की महिलाएं ग्रे कलर की साड़ी या लहंगा पहनेंगी तो सबकी नजर आप पर टिक जाएगी। इसके साथ आप रेड कलर का सिक्विन ब्लाउज पहन सकती हैं। या फिर गोल्डन कलर का ब्लाउज भी अच्छा लगेगा।
खास टिप्स
मेकअप में न्यूड या गोल्डन हाइलाइटर का इस्तेमाल करें।
हेयरस्टाइल को सॉफ्ट कर्ल्स या ब्रेडेड स्टाइल में रखें।
एक्सेसरीज हमेशा आउटफिट के कलर से मैच करें।



Click it and Unblock the Notifications