Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
5 हेयर स्टाइल जो करवा चौथ पर बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती, नहीं हटेगी पति की नजर, देखें वीडियो
Easy Trending Hair Styles For Karwa Chauth 2025: करवा चौथ हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है। 10 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा रखा जाने वाला है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अपने दांपत्य जीवन की मिठास को ध्यान में रखते हुए महिलाएं पूरे दिन का निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर व्रत खोलती हैं। महिलाएं सजती-संवरती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। अब अच्छे कपड़े पहनें और मेकअप करें तो हेयर स्टाइल का भी तो खास होना बनता है। सिर्फ पोशाक ही नहीं, बल्कि इस दिन का पूरा लुक बेहद खास होना चाहिए। स्टाइलिश और यूनिक हेयर स्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं और पति की नजरें आपसे हटती ही नहीं।
अगर आप करवा चौथ पर कुछ नया और आकर्षक ट्राई करना चाहती हैं, तो हमने आपके लिए 5 आसान और खूबसूरत हेयर स्टाइल तैयार किए हैं। ये स्टाइल न सिर्फ आपके लुक को ग्लैमरस बनाएंगे बल्कि वीडियो गाइड की मदद से आप इन्हें घर पर भी आसानी से ट्राई कर सकती हैं। आइए वीडियो देख आप भी करवा चौथ पर बनाएं अपने लुक को खास।

फूलों वाली चोटी (Floral Braid)
आप करवा चौथ पर स्टाइलिश लुक चाहती हैं लेकिन समय की कमी है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक खास तरह का हेयर स्टाइल। जी हां, आप खास दिन पर फूलों वाली चोटी बन सकती हैं। पारंपरिक और मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स लुक देख हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
आप लहंगा पहनों या साड़ी हर किसी के साथ ये स्टाइल परफेक्ट लगेगा।
आसान और सुंदर हेयर स्टाइल
आप करवा चौथ पर सबसे सुंदर लगना चाहती हैं तो हम लेकर आए हैं एक खास तरह का हेयर स्टाइल जिसे बना आप किसी परी से कम तो बिल्कुल भी नहीं लगेंगी।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आसानी से सिर्फ कुछ ही मिनटों में ये स्टाइल बनाया जा सकता है।
पार्लर जाने का नहीं है टाइम तो ऐसे बनाएं बाल
अगर आपके पास करवा चौथ पर पार्लर जाने का समय नहीं है और आपको अपना हेयर स्टाइल यूनीक रखना है तो इस वीडियो की मदद से आप घर पर ही अच्छा सा लुक कैरी कर सकती हैं।
इसे बनाने में समय भी नहीं लगता और लुक भी अच्छा लगता है।
लो-ट्रांसपेरेंट ब्रेडेड बन
अगर आपके बाल बहुत लंबे नहीं हैं लेकिन आपको लो बन स्टाइल पसंद है तो इस वीडियो को देख अपना खास लुक कैरी कर सकती हैं। सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देख हर कोई तारीफ करेगा।
घुंघराले स्ट्रैंड्स को थोड़ा खुला रखें, लुक रॉयल लगेगा।
ऐसे हों तैयार
करवा चौथ पर आप स्टाइलिश और ट्रेंडिंग लुक कैरी करने के लिए इस तरह से बाल बनाएं।
बस आपको करना इतना है कि आगे से दो चोटी गुथ लें और फिर उसमें स्टोन लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
