Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Karwa Chauth 2025: हानिया आमिर के सूट कलेक्शन से लें करवा चौथ लुक के लिए परफेक्ट आइडियाज
Karwa Chauth 2025 Suit Designs: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन के लिए बेहद खास होता है। ये खास त्योहार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिसके लिए महिलाएं काफी एक्साइटेड हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके सजती-संवरती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे खास मौके पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे यूनिक और ग्लैमरस हो। वैसे तो इस दिन साड़ी पहनने का ट्रेडिशन है लेकिन जो महिलाएं सूट पहनना चाहती हैं वो भी बेफिक्र हो जाएं। जी हां, अगर आप भी करवा चौथ पर कुछ अलग पहनकर सबकी नजरें अपनी ओर खींचना चाहती हैं, तो हानिया आमिर के ये शानदार सूट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकते हैं। हानिया आमिर का फैशन सेंस पारंपरिक खूबसूरती और मॉडर्न टच का ऐसा संगम है, जिसे पहनकर आप इस करवा चौथ पर बिल्कुल पटाका लगेंगी।
उनके ये सूट न सिर्फ ट्रेडिशनल वाइब देंगे, बल्कि आपको और भी एलीगेंट और खूबसूरत बना देंगे। तो आइए देखते हैं वो 5 शानदार सूट डिजाइन, जिन्हें अपनाकर आप करवा चौथ पर सबकी नजर में छा सकती हैं। आइए बिना देर किए देखते हैं हानिया आमिर के ट्रेंडी सूट डिजाइन।
1. रेड एम्ब्रॉयडरी सूट
लाल रंग करवा चौथ का सिंबल है। हानिया आमीर का रेड एम्ब्रॉयडरी सूट आपको ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक देगा। आपका पहला करवा चौथ है और साड़ी पहनने का मन नहीं है तो सूट पहन सकती हैं। फिर देर किस बात की जल्दी से मार्केट जाएं और हानिया आमिर के इस डिजाइन वाला सूट लेकर आएं और करवा चौथ पर छा जाएं।

स्टाइलिंग टिप: इस बात का ध्यान रखें कि इस आउटफिट को आप गोल्डन झुमके और रेड चूड़ियों के साथ कैरी करेंगी तो ये लुक को और खास बना देंगी।
2. पिंक अनारकली सूट
फ्लोर लेंथ पिंक अनारकली सूट बेहद एलीगेंट लगता है और फेस्टिव वाइब के लिए परफेक्ट है। आप इस करवा चौथ पर हानिया आमिर की तरह इस तरह का सूट पहनेंगी तो पति के साथ-साथ ससुराल वाले भी आपकी तारीफ करेंगे।

स्टाइलिंग टिप: इस सूट को आप हेवी मांग टीका और सटल मेकअप के साथ कैरी करें।
3. गोल्डन शरारा सूट
हानिया आमिर की तरह दिखना है एलिगेंट और ब्यूटिफुल तो आप करवा चौथ पर गोल्डन शरारा आउटफिट पहन सकती हैं। ये गोल्डन कलर का शरारा सूट करवा चौथ की रात को ग्लैमरस बना देगा।

स्टाइलिंग टिप: हाई बन हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट नेकलेस से लुक कंप्लीट करें।
4. ग्रीन सिल्क सूट
जरूरी नहीं कि करवा चौथ पर लाल या गुलाबी रंग का ही सूट पहनना है। आप हरे रंग का सूट भी पहन सकती हैं क्योंकि ये रंग भी शुभ माना जाता है। हानिया आमिर की तरह आप ग्रीन सिल्क सूट में चांद से कम नहीं लगेंगी।
स्टाइलिंग टिप: गोल्डन हील्स और मिनिमलिस्टिक ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन रखें।

5. मरून वेलवेट सूट
वेलवेट फैब्रिक हमेशा रिच और रॉयल लुक देता है। करवा चौथ की रात के लिए मरून वेलवेट सूट परफेक्ट है क्योंकि इस दौरान थोड़ी ठंड भी होती है।

स्टाइलिंग टिप: स्मोकी आई मेकअप और ओपन हेयर से यह लुक ग्लैमरस लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
