Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Karwa Chauth 2025 Blouse Designs: साड़ी या लहंगे के साथ पहनें ऐसे ब्लाउज, पति के साथ सासू मां भी करेंगी तारीफ
Karwa Chauth 2025 Latest Blouse Designs: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत महत्व रखता है। ये वो दिन है जब महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। यह त्योहार सिर्फ व्रत रखने का दिन नहीं, बल्कि यह पति-पत्नी के प्यार और स्टाइल का भी उत्सव है। महिलाएं इस खास दिन पर अच्छे से सजती-संवरती हैं और इसकी तैयारी वो कई दिन पहले से करने लगती हैं। अब स्पेशल लुक के लिए सबसे पहले तैयारी होती है आउटफिट की। वो अपनी साड़ी या लहंगे के साथ परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं। अगर आप अपने ब्लाउज डिजाइन में थोड़ा क्रिएटिविटी और ट्रेंडी ट्विस्ट जोड़ दें, तो आपके पूरे लुक में चार चांद लग सकते हैं।
इस करवा चौथ पर मिस मैच ब्लाउज डिजाइन ट्रेंड में हैं, जो पारंपरिक साड़ी या लहंगे के साथ पहनने पर स्टाइलिश और यूनिक लुक देते हैं। जब आप तैयार होकर पतिदेव के सामने आएंगी तो उनकी नजरें सिर्फ आप पर टिक जाएंगी और सासु मां भी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगी।

करीना कपूर स्टाइल में
अगर आप करवा चौथ पर अपने लुक को खास बनाना चाहते हैं तो करीना कपूर का ये स्टाइल फॉलो कर सकते हैं। शिमरी साड़ी के साथ हो या फिर रेड सिल्क साड़ी के साथ ये ब्लाउज डिजाइन परफेक्ट रहेगा। लुक को कंप्लीट करने के लिए आप ओपन हेयर रखें और डायमंड जूलरी या फिर स्टोन जूलरी पहनें।
आलिया भट्ट
थोड़ा बोल्ड लुक कैरी करना है और करवा चौथ पर पति के होश उड़ाने हैं तो आप आलिया भट्ट की तरह ट्यूब ब्लाउज कैरी करें। इस गोल्डन ब्लाउज को आप पिंक, रेड या फिर ऑरेंज साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी की तरह बोल्ड और परफेक्ट लुक चाहिए तो आप इस करवा चौथ पर पिंक साड़ी के साथ पहनें सिल्वर कलर का सिक्विन ब्लाउज। अब वो आप डिसाइड करें कि वो कट स्लीव का हो या फिर ट्यूब ब्लाउज। हां, इतना तय है कि सिल्वर ब्लाउज को आप रेड साड़ी के साथ भी पहनेंगी तो मस्त लगेंगी।
जहान्वी कपूर
रेड साड़ी के साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज पहन जब आप करवा चौथ के दिन तैयार होंगी तो चांद भी आपके सामने फीका लगेगा। जहान्वी कपूर की तरह आप भी इस तरह का कॉम्बिनेशन हर उम्र की महिलाओं के लिए वैसे तो बेस्ट है लेकिन नई-नवेली दुल्हन तो इस लुक में कहर ढा देंगी।
कृति सैनॉन
कृति की तरह अगर दिखना है एलिगेंट और सबसे हटकर तो आप इस तरह से ब्लाउज डिजाइन अपने टेलर को दे दें और सिलवा लें।
हर कोई कहेगा वाह क्या लग रही हो औ सासु मां तो प्यार लुटाते-लुटाते थक ही जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
