Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही महिलाएं तैयारियों में जुट जाती हैं. कपड़ों, गहनों और मेकअप के साथ-साथ मेहंदी लगाने का भी महिलाओं में खास उत्साह होता है। इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर हाथों में मेहंदी लगाना सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं पहले से ही अपनी पसंद की डिजाइन तलाशने लगती हैं। कोई भरी हुई मेहंदी पसंद करती है, तो किसी को सिंपल और मॉडर्न डिजाइन अच्छी लगती है। अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, यहां हम आपके लिए कुछ आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइनों के आइडियाज लेकर आए हैं -

सिंपल गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो गोल टिक्की वाली डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें हथेली के बीच एक गोल आकार बनाया जाता है। इसके आसपास छोटी पंखुड़ियां और उंगलियों पर हल्की डिजाइन बनाकर हाथों को सुंदर लुक दिया जा सकता है। यह डिजाइन कम समय में भी बन जाती है और काफी खूबसूरत दिखती है।

मंडाला मेहंदी डिजाइन
अगर आपको सिंपल लेकिन सुंदर मेहंदी पसंद है, तो मंडाला में डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें हथेली के बीच गोल डिजाइन बनाया जाता है और उसके चारों तरफ फूल-पत्तियों जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं। यह डिजाइन ज्यादा भरी हुई भी नहीं लगती और हाथों को खूबसूरत लुक देती है।

पति के नाम वाली मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ पर पति के नाम वाली मेहंदी लगाने का अलग ही मजा है। आप अपने हाथों पर फूलों या बेल के बीच पति का नाम लिखवा सकती हैं। चाहें तो नाम को थोड़ा छिपाकर भी बनवा सकती हैं, ताकि उसे ढूंढने का मजेदार मौका मिले।

चांद और छलनी वाली मेहंदी
करवा चौथ के लिए चांद और छलनी वाली मेहंदी डिजाइन भी चुन सकती हैं। इसमें हाथों पर चांद, तारे और छलनी की आकृति बनाई जाती है। आप चाहें तो इसके साथ पति-पत्नी की छोटी-सी आकृति भी बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी त्योहार के खास मौके के हिसाब से अच्छी लगेगी।

कपल वाली मेहंदी डिजाइन
अगर आप इस बार कुछ खास डिजाइन लगवाना चाहती हैं, तो कपल वाली मेहंदी चुन सकती हैं। इसमें पति-पत्नी की छोटी-सी आकृति बनाई जाती है, जिसे फूलों और बेलों से सजाया जा सकता है। यह डिजाइन करवा चौथ के मौके पर आपके हाथों को एक अलग लुक देगी।



Click it and Unblock the Notifications
