Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पुरानी साड़ी को फेंकने के बजाए ऐसे करें रियूज, करवाचौथ पर बनाएं डिजाइनर ड्रेसेज
how to reuse old sarees at home : महिलाओं के वॉर्डरोब में कई ऐसी साड़ियां होती हैं, जिनका फैशन आउट हो जाता है और वह उसे फेंकती भी नहीं हैं। और सालों साल वॉर्डरोब का हिस्सा बनी रहती हैं। इसकी कई वजह होती हैं। साड़ी ओल्ड फैशन हो गयी होती हैं, पुरानी हो गयी होती है या फिर वह साड़ी आपकी पसंदीदा साड़ियों में से होती है लेकिन आप उसे पहन नहीं सकते और हटाना भी नहीं चाहते। ऐसे में आप अपने वार्डरोब में रखी पुरानी साड़ियों को री यूज कर सकती हैं।
अपनी साड़ियों से आप दूसरे स्टाइलिश आउटफिट तैयार करा सकती हैं, जिसे पहन कर आप खुद का फैशन स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि अपनी पुरानी साड़ी को रियूज करके कैसे बनाएं नया स्टाइलिश आउटफिट।

स्कर्ट बनवा सकती हैं
बनारसी लहंगे के साथ-साथ बनारसी स्कर्ट भी काफी पॉपुलर हैं। अगर साड़ी की चमक बनी हुई है, तो इससे फ्लेयर्स वाली स्कर्ट बनवा लें। इस स्कर्ट को लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह के टॉप/कुर्ती के साथ पहना जा सकता है।
क्रॉप टॉप
साड़ी से आप लहंगा बनवा सकती हैं। साड़ी प्रिंट की हो तो ढेर सारे फ्रिल से साथ लहंगा या स्कर्ट बनवाएं। इसे आप क्रॉप टॉप या स्टाइलिश हैवी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं।

अनारकली
अगर आपकी कोई हैवी साड़ी अंदर पड़ी हुई है, तो आप उसका डिजाइनर अनारकली सूट भी तैयार करवा सकती हैं और पहन सकती हैं। नेट की साड़ी का अनारकली खूबसूरत लगता है।

दुपट्टा तैयार करवा लें
अगर आप के पास लहरिया या चुनरी प्रिंट की साड़ी हो तो उससे आप दुपट्टा तैयार करवा सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे बहुत ही प्यारे लगते हैं और किसी भी साधारण कुर्ती को स्टाइलिश लुक देते हैं। आप साड़ी के दुपट्टे में किरन लेस या पोम पोम लटकन का इस्तेमाल करके उसे हैवी वर्क दे सकती हैं। हल्के रंगों के कुर्तों के साथ आप इस तरह के दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं।
बनारसी कोटी
खास फंक्शन में सबसे अलग दिखने के लिए साड़ी या टॉप के साथ पुरानी बनारसी साड़ी से बनी कोटी पहन लें। साड़ी के साथ फुल स्लीव्स की कोटी जंचेगी। अगर ऐसा कुछ नहीं बनवाना चाहतीं, तो शॉर्ट स्लीव्स या स्लीवलेस कोटी का आईडिया बुरा नहीं है।
ब्लाउज का ऑप्शन भी है अच्छा
प्लेन साड़ी के साथ बनारसी साड़ी से बने ब्लाउज अच्छे दिखते हैं। अगर ऊपर बताए गए ऑप्शंस में से कुछ तय नहीं कर पा रही हैं, तो सिंपल ब्लाउज बनवाकर पुरानी साड़ी का बेहतर इस्तेमाल कर सकती हैं।

कॉ-ऑर्ड सेट
आजकल कॉ-ऑर्ड का फैशन भी खूब चल रहा है। आप चाहे तो बनारसी साड़ी से एक सुंदर क्लासी कॉ-ऑर्ड सेट भी बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
