Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
The Archies के प्रीमियर में खुशी कपूर ने श्रीदेवी को दिया ट्रिब्यूट, 10 साल पुराने मां के गाउन में आई नजर
'The Archies' में बॉलीवुड के कई दिग्गजों के स्टारकिड्स बॉलीवुड में पहला कदम रखने जा रहे हैं। मूवी प्रीमियर में सभी बड़े सितारों ने शिरकत की। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म कि स्टार कास्ट सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर अहूजा, अदिति डॉट और युवराज मेंडा प्रीमियर में बहुत ही स्टाइलिश लुक में नजर आएं।
जहां सुहाना खान और अदिति डॉट लाल रंग की ड्रेस में ग्लैमर्स नजर आई, तो वहीं खुशी कपूर ने इस खास मौके पर खास ड्रेस को पहनकर पूरी महफिल में छा गई।

दरअसल मूवी के प्रीमियर में खुशी जो गाउन पहने हुए नजर आई थी, वो उनकी मां श्रीदेवी का है। साल 2013 का आईफा अवॉर्ड्स के दौरान श्रीदेवी इसी गाउन में नजर आई थीं। ऐसे में अब 10 साल बाद खुशी कपूर ने ये गाउन पहनकर अपने खास मौके पर अपनी मां को खास ट्रिब्यूट दी। आइए जानते हैं खुशी के इस लुक के बारे में-

ऐसा था खुशी कपूर का लुक
खुशी ने प्रीमियर में यह एक स्ट्रैपलेस बेज गाउन था, जिसमें चमकदार चांदी के सेक्विन एम्बेलिशमेंट्स थे। खुशी ने इस गाउन को एक चोकर नेकलेस, नाजुक झुमके, एक सेंटर-पार्टेड स्लीक बन, मटमैला स्मोकी आई शैडो, चमकदार फीका गुलाबी लिप शेड, लैशेज पर मस्कारा, काले भौंहें, गालों पर रूज और चमकदार बेस के साथ स्टाइल किया। इस गाउन में खुशी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।



Click it and Unblock the Notifications
