Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Birthday Special: New Mom कियारा आडवाणी के 5 सोशल मीडिया सेंसेशन लुक, फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट
Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसस की लिस्ट में कियारा आडवाणी का नाम सबसे ऊपर आता है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में कियारा एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। मगर उनके चेहरे का निखार- ग्लैमर और ग्रेस एक सेकंड के लिए भी कम नहीं हुआ। चाहे रेड कार्पेट हो या दिवाली पार्टी, कियारा हर लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। अब फेस्टिव सीजन आ रहा है तो हर लड़की चाहती है कि वो अपने लिए ऐसी ड्रेस खरीदे जिसमें वो सबसे हसीन लगे।
इंस्टाग्राम पर कियारा की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। जी हां, कियारा के इंस्टा पर 35.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में ये तो तय है कि यंग जेनरेशन से लेकर न्यू मॉम तक सभी कियारा के स्टाइल और फैशन सेंस को कॉपी करते हैं। आज कियारा का बर्थडे है तो इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं New Mom कियारा के 5 ऐसे वायरल लुक्स पर जो इस फेस्टिव सीजन में आपके लिए स्टाइल इंस्पिरेशन बन सकते हैं।

1. व्हाइट स्लीट कट गाउन
फिल्मफेयर मैगजीन के कवर के लिए कियारा ने एक हाई स्लिट वाला सफेद गाउन पहना था, जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। ये आउटफिट उनका सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया था। अगर आप बोल्ड लुक कैरी करना चाहती हैं तो कियारा का ये स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। फिर देर किस बात की जल्दी से पहुंचे मार्केट और लग जाएं शॉपिंग में।
2. पोलका डॉट ड्रेस
वैसे तो कियारा का हर लुक अपने आप में खास होता है लेकिन कुछ लुक तो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं। उन्ही में से एक है कियारा का पोलका डॉट वाला आउटफिट। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस को जब कैरी किया तो सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ हुई। इस फोटो में सिद्धार्थ के साथ कियारा की बॉन्डिंग सभी का दिल छू गई।
3. लहंगा लुक
कियारा ने अरमान जैन की शादी में एक शानदार लहंगा पहना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली कियारा के इस लुक को सभी ने पसंद किया। आपको भी इस लुक ने इंस्पायर किया है तो रक्षाबंधन के लिए लहंगा तैयार करवा सकते हैं।
4. गुलाबी सिल्क साड़ी में ट्रेडिशनल ग्लो
कियारा ने एक पिंक सिल्क साड़ी में इंस्टा पर फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनका सिंपल मेकअप और स्टेटमेंट झुमके ने सभी का दिल जीत लिया। ये लुक रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक के लिए परफेक्ट है।
5. ब्लैक साड़ी में क्यूट लुक
कियारा ने इस फोटो में जॉर्जेट की ब्लैक साड़ी पहनी हुई है जिसके साथ कट स्लीव्स का ब्लाउज वियर किया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी डायमंड का नेकलेस पहना हुआ है और माथे पर बिंदिया लगाई हुई है।
सिंपल हेयर बन और और मिनिमम मेकअप में कियार बहुत ही क्यूट लग रही हैं। ऑफिस गोइंग हों या कॉलेज गर्ल एथनिक लवर्स के लिए ये लुक परफेक्ट है।



Click it and Unblock the Notifications
