Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
फर्स्ट करवाचौथ पर दिखना है कियारा आडवाणी जैसा खूबसूरत, ट्राय करें ये 5 मॉर्डन और बोल्ड ब्लाउज डिजाइन
Kiara Advani blouse design for karwa chauth: शादी के बाद पहले करवाचौथ पर हर नई सुहागन की दिली ख्वाहिश होती है कि वो सबसे हटकर और खूबसूरत नजर आएं। इसके लिए वो अपने लुक में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देती हैं।
करवाचौथ आने से एक महीने पहले ही लेडीज इसकी तैयारियों में जुट जाती हैं। पहला करवाचौथ का मौका भी कुछ ऐसा होता है कि अपने सुहाग की लंबी उम्र के साथ उसे इंप्रेस करने का मौका भी नहीं छोड़ना चाहती हैं।

अगर आप भी शादी के बाद अपने फर्स्ट करवाचौथ पर स्टाइलिश और यूनिक दिखना चाहती हैं, तो आप कियारा आडवाणी के मॉर्डन और बोल्ड ब्लाउज डिजाइन को ट्राय कर सकती हैं। वैसे कियारा भी इस बार अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं, तो हम यहां न्यूली मैरिड के लिए लेकर आए हैं कियारा इंस्पायर्ड 5 बेस्ट डिजाइनर ब्लाउज पैटर्न।

इंफिनिटी ब्लाउज
इंफिनिटी ब्लाउज इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में कियारा आडवाणी को इंफिनिटी ब्लाउज डिजाइन में देखा गया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने शीर साड़ी पहन रखी थी। अगर इस करवाचौथ पर आप भी कुछ यूनिक लुक चाहती हैं, तो कियारा आडवाणी की तरह इंफिनिटी ब्लाउज ट्राय कर सकती हैं।

बॉर्डर बेस्ड लाइनिंग ब्लाउज
अगर आप करवाचौथ पर न ज्यादा लेविश न ही ज्यादा लाइट लुक चाहती हैं। जो थोड़ा बैलेंस्ड हो तो आप सिंपल साड़ी के साथ हैवी बॉर्डर बेस्ड लाइनिंग ब्लाउज वियर कर सकती हैं। इसमें फ्रंट डीप नेक के साथ डिटेलिंग खूब अच्छी लगेगी।

डीप नेक ब्लाउज
कियारा आडवाणी डीप नेक ब्लाउज पहनना काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी अपने लुक में एक्सपैरिमेंट करना चाहती हैं, तो आप सिंगल पल्ले की साड़ी स्टाइलिंग करके डीप फ्रंट ब्लाउज पहन सकती हैं। इससे आपकी ब्लाउज की डिटेलिंग खूब निखकर आएगी।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज
अगर आप अपने पहले करवा चौथ पर हटकर नजर आना चाहती हैं और अपने पति को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो आप कियारा का ये ऑफ शोल्डर ब्लाउज ट्राय कर सकती हैं।

बीड्स डिजाइन ब्लाउज
अगर आप करवाचौथ पर सबसे हटके और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, तो आप ये बीड्स ब्लाउज ट्राय कर सकती है। साथ ही ब्लाउज की मैचिंग के साथ साड़ी बेल्ट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

मिरर वर्क विद प्लजिंग नेक
कियारा की तरह आप भी मिरर वर्क के साथ प्लजिंग नेक ब्लाउज पहनकर काफी खूबसूरत नजर आ सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
