Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Met Gala 2025 : ऐश्वर्या राय की कॉर्बन कॉपी बन मेट गाला पहुंचीं कियारा आडवाणी, हेयरस्टाइल भी दिखा एक जैसा
Kiara Advani Met Gala 2025 Look : कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में अपने डेब्यू के साथ फैशन वर्ल्ड में तहलका मचा दिया। ब्लैक वेलवेट गाउन, लॉन्ग केप और प्रेग्नेंसी ग्लो से सजी उनकी मौजूदगी ने हर किसी का ध्यान खींचा। इस फैशनेबल अपीयरेंस में जहां एक तरफ ग्लैमर था, वहीं दूसरी ओर एक इमोशनल टच भी नजर आया, जिसने इसे और भी खास बना दिया।
लेकिन कियारा का यह लुक जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ,सोशल मीडिया पर फैशन के जानकारों और फैंस ने तुरंत उनके लुक की तुलना ऐश्वर्या राय के कान्स 2024 गाउन से करनी शुरू कर दी। लोगों को कियारा का मेट गाला का लुक काफी हद तक ऐश्वर्या राय के कान्स 2024 लुक जैसा दिखा।

कियारा ने पहनी थी गौरव गुप्ता की ड्रेस
कियारा का यह खास गाउन डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार किया गया था, जिसे "ब्रेवहार्ट्स" नाम दिया गया। इस ड्रेस में दो गोल्डन हार्ट्स को चेन से जोड़ा गया था। एक उनके बस्ट एरिया पर और दूसरा बेबी बंप के पास। डिजाइन के अनुसार, यह मां और बच्चे के बीच के अटूट रिश्ते और अम्बिलिकल कॉर्ड को दर्शाने का प्रतीक था। इसके अलावा, लॉन्ग जैकेट-स्टाइल केप और स्पेशल चार्म्स ने इस लुक को और भी यूनिक बना दिया।
ऐश्वर्या राय ने पहना इस डिजाइनर का गाउन
दूसरी ओर, ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में फाल्गुन और शेन पीकॉक का बॉडीकॉन गाउन पहना था, जिसमें गोल्डन प्लेट्स और ड्रमैटिक ट्रेल की खूबसूरत डीटेलिंग थी। हालांकि डिजाइनर्स अलग थे, लेकिन कलर स्कीम, सिलुएट और हेयरडू में इतनी समानता थी कि फैंस को दोनों लुक्स लगभग एक जैसे लगे।
हूबहू एक जैसी थी दोनों के आउटफिट्स
दोनों एक्ट्रेसेज़ के गाउन में लॉन्ग ट्रेल शामिल था और ब्लैक-गोल्डन का कलर कॉम्बिनेशन भी लगभग एक जैसा था। हालांकि डिजाइनर अलग थे, कियारा ने गौरव गुप्ता का गाउन पहना था, वहीं ऐश्वर्या राय फाल्गुन और शेन पीकॉक के डिजाइन में नजर आई थीं। डिटेल्स में अंतर होने के बाद भी दोनों का लुक बिल्कुल मिलता-जुलता था।
हेयरस्टाइल भी एक जैसा था
लुक और आउटफिट ही नहीं, कियारा और ऐश्वर्या की हेयरस्टाइल भी काफी हद तक एक जैसी थी। दोनों ने मिडिल पार्टिशन के साथ बालों को पीछे पिन किया था, जो खुले रहकर बेहद क्लासी और एलिगेंट लग रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
