Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
कियारा आडवाणी से लेकर तमन्ना भाटिया ने किया LFW में रैंपवॉक, देखिए लुक में किसने मारी बाजी?
Lakme Fashion Week 2023 : लैक्मे फैशन वीक का चौथा दिन भी काफी ग्लैमर्स और स्टाइल से भरपूर रहा। आइये देखते हैं लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन क्या कुछ खास रहा। चौथे दिन बॉलीवुड के कई नामी सेलिब्रेटिज ने रैंपवॉक किया। वहीं शादी के बाद परिणीति चोप फैबियाना के लिए रैंप पर सिल्वर साड़ी में नज़र आईं जिसके साथ उन्होंने शीर नेट केप कैरी किया था।
इसके अलावा कियारा आडवाणी, मलाइका अरोड़ा, रकुलप्रीत सिंह और तमन्ना भाटिया ने अपने हुस्न और स्टाइल से लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर चार चांद लगा दिए। आइए जानते हैं किस सेलिब्रेटी ने कौनसे डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किया।

कियारा आडवाणी
इस दिन रैंप पर एक्टर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने फाल्गुनी शेन पीकॉक के लिए वॉक किया. उन्होंने ब्लैक एंड गोल्डन स्ट्रैपलेस सिल्हूट गाउन पहना था।

मलाइका अरोड़ा
वहीं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) श्वेता कपूर के लिए शोस्टॉपर बनीं और वह हाई वेस्टिड ट्राउज़र और कोर्सेट टॉप, साथ में ओवर साइज़्ड ब्लेज़र पहने नज़र आईं।

रकुल प्रीत
वहीं रकुल प्रीत (Rakul Preet) रैंप पर भूमिका शर्मा के लिए उतरीं। वह रेड बेस वाले सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत नज़र आईं।

तमन्ना भाटिया
एक तरफ तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) वानी वत्स के लिए सिल्वर और गोल्डन ब्राइडल लहंगे में नज़र आईं तो दूसरी ओर अंजू मोदी के लिए संजना सांघी (Sanjana Sanghi) रैंप पर गोल्डन एंब्रॉइड्री वाले सैटन आइवरी लहंगी में उतरीं। उनका ये लुक काफी वायरल हो रहा है।
तारा सुतारिया
इसके साथ ही तारा सुतारिया (Tara Sutaria)ने डिज़ाइनर महिमा महाजन की कलेक्शन का फ्लोरल लहंगा पहना।



Click it and Unblock the Notifications
