Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
HBD Kim Kardashian: इस दिवाली किम कार्दशियन के ट्रेडिशनल लुक को करें कैरी, मिलेगा स्टाइलिश लुक

रियलिटी टीवी स्टार और बिजनेसवुमन किम कार्दशियन का जन्मदिन है। आज किम कार्दशियन 42 साल की हो गई हैं। कुछ साल पहले, किम कार्दशियन इंडियन मैगजीन के कवर पेज पर आई थी, जिसके बाद हर किसी की जुबां पर उन्हीं का नाम था। इस मैगजीन के फोटोशूट के लिए किम कार्दशियन ने इंडिया के टॉप डिजाइनर की साड़ी और लहंगा पहना था। जिसे पहनने के बाद किम की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे। खुद किम ने भी उन आउटफिट्स को 'खूबसूरत' बताया था।

मैगज़ीन के कवर पेज के लिए, किम कार्दशियन ने सब्यासाची की साड़ी में पोज़ दिया था। मैगजीन स्प्रेड में छपी अंदर की तस्वीरों के लिए किम ने अनीता डोंगरे, अनामिका खन्ना और सब्यसाची जैसे इंंडियन डिजाइनरों के कई आउटफिट पहने थे। किम कार्दशियन ने सब्यसाची की एक सिमरी रेड कलर की साड़ी, और अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ लहंगा कैरी किया था। इसके अलावा भी उन्होने कई ट्रेडिशनल आउटफिट पहने थे।
किम कार्दशियन ने पहली बार मार्च 2018 में वोग इंडिया के पन्नों पर अपना कब्जा जमा लिया था। पत्रिका के साथ अपने इंटरव्यू में किम कार्दशियन ने इंडियन आउटफिट के बारे में कहा था कि, 'भारत की साड़ी, ज्वेलरी, कपड़े - सब कुछ बहुच सुंदर है। मैंने अपने शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन में कहा था कि ये पता लगाया जाए कि भारत कैसे पहुंचा जाए।

इंडियन मैगजीन में इंडियन ट्रेडिशनल कपड़े पहने किम की तस्वीरें सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर छा गई। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, और कहा कि मैगजीन को पश्चिमी पॉप संस्कृति सितारों की जगह इंडियन मॉडलों को हाइलाइट करना चाहिए। भारत में लोगों के इस तरह के फिडबेक का सामना करने वाली किम कार्दशियन पहली महिला नहीं थी। उनकी बहन, मॉडल केंडल जेनर ने भी वोग इंडिया की 10 वीं एनिवर्सरी के लिए पोज दिया था। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी केंडल के साथ फोटोशूट कराया था। जिसके बाद केंडल भी काफी सुर्खियों में छाई थी।
अगर आप चाहे तो इस दिवाली अपने आउटफिट्स के लिए किम कार्दशियन के इन ट्रेडिशनल आउटफिट्स से आइडिया ले सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
