Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Kriti Kharband और Pulkit Samrat ने पेस्टल आउटफिट्स पहन बदला वेडिंग ट्रेंड, दूल्हें की शेरवानी थी खास
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने 15 मार्च को परिवार और करीबी लोगों के बीच सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए। शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में हुई हैं। अब दोनों के शादी के बाद कपल की वेडिंग फोटोज सामने आ गई हैं जो तस्वीरों ने इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ये न्यूली वेड जोड़ा शादी की फोटोज में काफी खूबसूरत लग रहा है।

कृति का ब्राइडल लुक
कपल की वेडिंग आउटफिट काफी यूनिक लग रही है। वेडिंग लुक के लिए कृति ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का पेस्टल-पीच पिंक कलर का लहंगा चुना था, जिसके बॉर्डर पर पिंक, व्हाइट और रेड कलर का थ्रेड वर्क किया गया था। एक्ट्रेस ने अपने लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा पेयर किया था, जो उनके सिर पर बड़े सलीके से स्टाइल किया गया था। उनके दुपट्टे के बॉर्डर पर सिल्वर एम्बेलिश्मेंट थे, जो उसे खूबसूरत और यूनिक लुक दे रहे थे। कृति ने अपने ब्राइडल लुकके लिए मांग-टीका, छोटी नथ, हैवी चौकर, मैचिंग इयररिंग्स, गोल्डन कलीरे और गुलाबी चूड़े के साथ कम्प्लीट किया था ।

शेरवानी पर लिखा था गायत्री मंत्र
पुलकित सम्राट ने शादी के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन में से मिंट ग्रीन कलर के शेरवानी और ट्रेडिशनल पंजाबी धोती पहनी थी। उनके कुर्ते पर चांदी की धागों से एम्ब्रॉयडी की हुई थी। इस शेरवानी की खास बात यह थी कि इसमें 'गायत्री' मंत्र लिखा हुआ था। ये काफी यूनिक है और उनकी शेरवानी काफी अच्छी लग रही है।दूल्हा-दुल्हन का आउटफिट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
