Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
दीपिका से लेकर कृति तक, बॉलीवुड एक्ट्रेस की ये घाघरा-चोली स्टाइल गरबा-डांडिया नाइट के लिए हैं बेस्ट
Lehenga Choli Designs For Garba and Dandiya Night : अब कुछ दिनों में शारदीय नवरात्रि शुरु हो जाएंगे और घर-घर घट स्थापना के दुर्गा मां हर घर में विराजमान होगी। नवरात्रियों के ही 9 दिन गरबा और डांडिया की रौनक भी शुरु हो जाएंगी। हर गली-मौहल्ले में डांडियों की खनक और गरबे की थाप सुनाई देने लगेगी। इससे पहले डांडियों की तैयारी शुरु हो जाएगी।
9 दिन तक चलने वाले डांडिए और गरबे में सुंदर दिखने और सबसे सुंदर आउटफिट्स पहनने के लिए महीने भर पहले लड़कियां इंटरनेट पर आइडियाज ढूंढने लग जाती हैं। अगर आप भी डांडिया नाइट के लिए कपड़े ढूंढ रही हैं, तो आज हम आपको यहां बता 5 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस के डांडिया नाइट से इंस्पायर्ड आउटफिट्स, जो गरबे में आपकी शान बन सकते हैं।

दीपिका पादुकोण
गरबे की बात हो तो दीपिका पादुकोण का फिल्म 'रामलीला' वाला लुक सबसे पहले दिमाग में आता है। यह डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट लुक है। रफ्फल पैटर्न वाले वाइट कलर के लहंगे के साथ ब्लैक और रेड के कॉम्बिनेशन वाला ब्लाउज आपके लुक के लिए परफेक्ट है. गरबा लुक के लिए आप जंक ज्वैलरी और जूड़े का कॉम्बिनेशन रखकर आप इस लुक को बेमिसाल बना सकते हैं। आजकल मार्केट में रफ्फल पैटर्न काफी फेमस है जो आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

महिरा खान
मूवी रईस में उड़ी उड़ी जाए... गाने में महिरा खान का सिंपल घाघरा चोली लुक भी डांडिया नाइट के लिए आइडियल लुक साबित हो सकता है। इस ड्रेस में आपको डांडिया करते वक्त भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

सारा अली खान
अगर आप डांडिया नाइट में लहंगा और चोली से बोर हो चुके हैं, और आप कुछ फ्यूजन लुक ट्राय करना चाहते हैं, तो सारा अली खान का लेटेस्ट मूवी का गाना तेरे वास्ते.. में जो लुक था, वो भी कैरी कर सकते हैं। ये शरारा ड्रेस भी गरबे में आपके लुक में चार चांद लगा सकता है।

कृति सेनन
फिल्म मिमी में परम सुंदरी गाने में कृति सेनन का लहंगा और चोली, गरबे के लिए परफेक्ट ड्रेस हैं। गाने में कृति सेनन ने लाल रंग का ट्रेडिशनल लहंगा चोली पहना हुआ है, जिसमें मिरर वर्क हुआ है। इसके साथ कृति सिल्वर ज्वेलरी पहने नजर आ रही हैं। आप भी इस बार गरबे में ऐसा कुछ ट्राय कर सकती हैं।

कियारा आडवाणी
फिल्म इंदू की जवानी का सॉन्ग हसीना पागल दीवानी...में कियारा आडवाणी का लुक भी डांडिया और गरबा नाइट में आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। फ्लोरल मोटिफ्स और एम्बेलिश्ड बॉर्डर वाला यह हल्का कोबाल्ट ब्लू लहंगा स्लीवलेस ब्लाउज और डायफनस दुपट्टे के साथ खूब सुंदर लग रहा है। गरबे नाइट में यह आकर्षक शेड आपको निश्चित रूप से भीड़ में सबसे अलग दिखाएगा!



Click it and Unblock the Notifications
