Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आदिपुरुष के प्रमोशन में कृति सेनन की साड़ियां बनी फैशन स्टेटमेंट, 24 कैरेट गोल्ड साड़ी में आई नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय अपनी फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में काफी बिजी है। लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस के लुक्स की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।
कृति सेनन फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन के दौरान अधिकतर साड़ी लुक ही कैरी कर रही है। उनके सभी लुक काफी अक्ट्रेक्टिव हैं। फिल्म के टीजर की ही तरह एक्ट्रेस के लुक्स भी फैंस का दिल जीत रहे हैं। आइए एक्ट्रेस कृति सेनन के साड़ी लुक्स पर एक नजर डालते हैं...

ऑफ-व्हाइट-गोल्डन खादी साड़ी
कृति सनोन ने आदिपुरुष फिल्म लॉन्च इवेंट में कस्टम-डिज़ाइन की हुई ऑफ-व्हाइट खादी और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थीं। कृति के डबल-ड्रेप विंटेज केरल कॉटन साड़ी में 24 कैरेट सोने का खादी ब्लॉक प्रिंट है, और उनका ब्लाउज कॉपर टिक्की के फूलों से डिजाइन किया गया है। साड़ी के बॉर्डर पर लाल हाइलाइट्स हैं।
कृति ने अपनी इस खूबसूरत साड़ी को झुमके, गोल्डन चूड़ियां और स्टेटमेंट रिंग के साथ एक्सेसराइज़ की। उन्होने अपने बालों का बनकर उसे गजरे से ज्यादा अक्ट्रेक्टिव बनाया है और कम से कम मेकअप से अपना लुक कंप्लीट किया है।
ब्राउन साड़ी में तैयार किया एलिगेंट वर्जन
फिल्म के एक और प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस कृति सेनन ने गोल्डन कढ़ाई बॉर्डर के साथ चमकीली भूरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी में पल्लू बॉर्डर पर आइवरी और गोल्डन मिरर वर्क है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने फुल-स्लीव ब्लाउज़ कैरी किया है, जिसमें कफ पर बूंदा-बांदी वाला मिरर वर्क है। कृति ने स्टेटमेंट झुमकों के साथ औऱ खुले बालों से अपने लुक को कंप्लीट किया है। कृति ने साड़ी को एक हाथ में लपेटकर, इसे वेस्टर्न ट्विस्ट दिया है।
हैवी मोती वर्क ब्लाउज के साथ सिंपल व्हाइट साड़ी
कृति का ये साड़ी लुक फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आया, जिसमें उन्होने एक हैवी वर्क वाले मोती ब्लाउज के साथ एक सिंपल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। कृति के इस लुक में स्लीवलेस ब्लाउज़ में एक बंद नेकलाइन, स्लीव्स पर मोतियों का हैवी काम नजर आ रहा है। ब्लाउज ने कृति की सादी साड़ी में एक स्टाइलिश लुक जोड़ने का काम किया है। इस साड़ी के साथ कृति ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
