Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ड्यूल टोन बॉडीकान ड्रेस में बेहद गार्जियस नजर आ रही हैं काइली जेनर
अपने कातिलाना अंदाज़ और ख़ूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली काइली जेनर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, काइली ने बेटी स्टॉर्मी के साथ न्यूयॉर्क शहर में 72वें वार्षिक पार्सन्स बेनिफिट इवेंट में भाग लिया, जहाँ उन्होंने ट्रैविस स्कॉट के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाइट आउट से अपनी शानदार तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों में, काइली एक लेडी बॉस की तरह नजर आ रही थी और उन्होंने एक ड्यूल-टोन बॉडीकॉन ड्रेस को कैरी किया था। इस आउटफिट में उन पर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल था। तो, आइए हम उनके आउटफिट पर करीब से नज़र डालें और इसे फैशन गोल्स के लिए डिकोड करें।

तो, काइली जेनर ने लेटेस्ट इवेंट की तस्वीरें शेयर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम फीड का सहारा लिया। उन्होंने न केवल ट्रैविस के साथ एक तस्वीर शेयर की, बल्कि पिक्सर्च के एक अन्य सेट में अपने आउटफिट व लुक को भी फ्लॉन्ट किया। इसलिए, इस इवेंट के लिए, काइली ने एक स्लीवलेस प्लंजिंग-नेकलाइन ड्यूल-टोन ड्रेस के ऑप्शन चुना, जिस पर सामने की तरफ ब्लैक कलर के फैब्रिक और जिपर डिटेलिंग थी, वहीं साइड से फोरेस्ट ग्रीन कलर आउटफिट को और भी स्टाइलिश टच दे रहा था। उसकी बोल्ड बॉडी-हगिंग ड्रेस पर बॉडिस पर स्पाइरल पैटर्न से हाइलाइट किया गया था। कीपिंग अप विद द कार्दशियन स्टार ने अपनी मिडी ड्रेस को ट्रांसपेरेंट-स्ट्रैप्ड प्वाइंटेड सैंडल के साथ पेयर किया।

वहीं अगर बात मेकअप की हो, तो वह भी बेहद शानदार तरीके से किया गया था। फाउंडेशन और कंसीलर के न्यूनतम अनुपात के साथ, काइली ने अपने माथे को ब्रॉन्ज किया और साथ ही थोड़ा कंटूर भी किया। उन्होंने अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स और जॉलाइन को हाइलाइट किया। फिल्ड प्वाइंटेड ब्रो, मस्कारा, कोहल आईज, शिमरिंग गोल्डन आई शैडो, पिंक ब्लश और ओवरलाइन किए गए ग्लॉसी पिंक लिप्स, उनके लुक को चार चांद लगा रहे थे। वहीं हेयर्स को उन्होंने साइड-पार्टेड ओपन लुक दिया और उन्हें हेयर जेल से सेट किया।
आप काइली जेनर के इस ड्यूल टोन बॉडीकॉन ड्रेस में उनके लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
