Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
LFW 2023 कल्कि कोचलिन फैशन डिजाइनर इशा अमीन के लिए बनीं शो स्टॉपर

आज लैक्मे फैशन वीक का तीसरा दिन है। भारत में फैशन का महाकुंभ इसे कह सकते हैं। आज जियो गार्डन, मुंबई में बहुत कुछ सुनहरा हुआ, जिसकी यादों को संजो सकते हैं। यह याद सिर्फ फैशन के पलों के लिए नहीं, प्रेरणा के लिए भी यादगार रहेगी, जैसे 71 की उम्र में एक्ट्रेस जीनत अमान की रैंप पर वॉक और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का चंद दिन पहले आए हार्ट अटैक के बाद रैंप पर आना, वार्कइ काबिलेतारीफ और प्रेरणा स्त्रोत है। यदि इंसान में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो बाधाएं आगे नहीं आतीं। आखिर उनसे लड़ना, सच को स्वीकारना हमें मजबूत बनाता और लक्ष्य के पास लेकर जाता है। खैर इसके बाद लैक्मे फैशन वीक में ऐक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने मंच को खुशनुमा बना दिया और 1960 के हिप्पी फैशन को पेश किया। कल्कि ने इसे फैशन डिजाइनर ईशा आमीन के लिए पहना था।
कैसा था हिप्पी फैशन
1960 में हिप्पी फैशन बह ुत हिट था। 1960 की बॉलीवुड फिल्मों में इसे देख सकते हैं। आपके मम्मी-पापा या दादा-दादी की पुरानी फोटो एल्बम होगी तो इसमें हिप्पी फैशन दिख जाएगा। उस समय यह स्क्रीन नहीं स्ट्रीट पर भी दिखता था महिला-पुरुष दोनों में। इसमें खास था कर्ल हेयर, बोल्ड कलर्स, बोल्ड डिजिटल प्रिंट्स और बड़ी-बड़ी बॉटम हेम।
कल्कि का हिप्पी लुक
लैक्मे फैशन वीक मे कल्कि कोचलिन ने अच्छे तरीके से हिप्पी लुक को कैरी किया, लेकिन एक कमी-सी लगी। वैसे 1960 में खूब हिट रहा था हिप्पी फैशन, लेकिन रैंप पर इसमें इतने रंग बिखेर दिए गए बालों, आउटफिट और मेकअप मे कि हिप्पी फैशन कुछ उभकर नहीं हैं। सच बताएं तो हिप्पी फैशन में कॉमिक करेक्टर वाली फीलिंग ज्यादा आई। ऐसा नहीं कह रहे कि फैशन डिजाइनर इशा अमीन का हिप्पी फैशन बेकार और बेदम था, बस उनसे उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं। फैशन डिजाइनर इशा अमीन ने ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर, एक्टर कार्तिक आयन, ईशान खट्टर आदि के लिए स्टाइलिंग की है। ऐसे में उनसे बेहतर की उम्मीद की जा सकती है। कहीं भी दोराय नहीं है कि हिप्पी लुक को ऐक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने शानदार तरीके से कैरी किया।
ऐक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का हिप्पी लुक
ऐक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने फैशन डिजाइन ईशा आमीन के लिए कैरी किया। कल्कि ने मल्टीकलर की वाली बेल बॉटम पहनी थी। बेल बॉटम की हाई वेस्ट की थी। इस पर लगाई थी मीडियम साइज की ब्लैक कलर की बेल्ट। मल्टीकलर की स्ट्राइप्स वाले प्रिंट का टॉप था। यह क्रॉप टॉप था। टॉप की नेकलाइन कॉलर बोन को कवर कर रही थी। टॉप के आखिरी छोर पर मोतियों, लेदर और धागे की लेस लगी थी। लेस का डिजान ऐसा था कि उसमें से टॉप का प्रिंट दिख रहा था। इसके ऊपर कल्कि ने पहना था मल्टी कलर के बड़े-बड़े फूलों के प्रिंट का कोट। कोट की स्लीव्स अनोखी थीं। यही आउटफिट को आई कैची बना रही थी। स्लीव्स अम्ब्रेला शेप में मल्टी कलर के धागों के टसल्स से बनी थी। सिर्फ एक हाथ मे कल्कि ने पहना था एक्वा सी ग्रीन कलर का नेट गल्व। कानों में पहने थे पर्पल रंग के लंबे ईयरिंग्स। बालों में कर्लिंग थी।



Click it and Unblock the Notifications
