Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
तरुण तहिलानी की मैटेलिक कलेक्शन में शो स्टॉपर बनीं एक्ट्रेस शोभिता धूपालिया
लैक्मे फैशन वीक 2023 का दूसरा दिन भी चर्चा में रहा। कारण था फैशन डिजाइनर तरुण तहिलानी का मैटेलिक कलेक्शन, जिसकी शो स्टॉपर बनीं एक्ट्रेस शोभिता धूपालिया। लैक्मे फैशन वीक 2023 में फैशन डिजाइनर तरुण तहिलानी के कलेक्शन की बात करें, तो इसमें बहुत नयापना था। कलेक्शन की हर इंडियन ड्रेप में था वेटर्न टच। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की वेबसाइट में फैशन डिजाइनर तरुण तहिलानी ने लैक्मे फैशन वीक 2023 में प्रदर्शित अपने कलेक्शन के बारे में बताया कि अपने आप को जाहिर करने का तरीका है फैशन।

साथ ही इससे विभिन्न समय की अवधियों के बारे में पता चलता है। इस कलेक्शन में इंडियन ड्रेस में है वेटर्न टच। हर आउटफिट का फैब्रिक सॉफ्ट और फ्लोई है। हर ऑउटफिट इंडियन है, जिसमें मॉडर्न कट प्रमुखता से है। इस कलेक्शन को पहनकर महिला सिर्फ सुंदर ही नहीं, भरपूर आत्मविश्वास से ओत-प्रोत रहेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो इस कलेक्शन को पहनकर महिला वेस्टर्नाइज तो लगेगी, साथ ही जड़ों से जुड़ी भी नजर आएंगी। कारण हर ड्रेस में भारतीयता को प्रमुखता दी गई है। कह सकते हैं कि लैक्मे फैशन वीक 2023 में फैशन डिजाइनर तरुण तहिलानी के कलेक्शन में इंडियन ड्रेपिंग है, जिसमें वेटर्न टच से शादी की हो।

क्या था कलेक्शन में खास
फैशन डिजाइनर तरुण तहिलानी के कलेक्शन में खासतौर पर डल शेड्स, जैसे बेज, ग्रे, ब्राउन आदि का प्रयोग किया गया। सभी शेड्स को मैटेलिक और शिमरी इफेक्ट दिया गया। कुछ ड्रेप्स में शिमरी और मैटेलिक इफेक्ट फैब्रिक में बुना हुआ था और कुछ में विभिन्न इंडियन एम्ब्रॉयडरी (हाथ और मशीन), शिमरी लेस और अन्य ड्रेस मटीरियल्स से दिया गया था। सभी ऑउटफिट इंडियन थे। उनमें कट्स, स्लीव्स, नेकलाइन, फॉल और ड्रेपिंग से वेस्टर्न टच दिया गया था। सबसे सुंदर ड्रेप्स रहे बेज लहंगा, ब्राउन लहंगा-साड़ी स्टाइल, ऑफ शोल्डर गाउन (जो स्टिच साड़ी लुक दे रहा था) और शो स्टॉपर बनीं एक्ट्रेस शोभिता धूपालिया की रेड ड्रेस। यह चारों ड्रेस लाइमलाइट में रहीं। मीडिया के हर प्लैटफॉम पर इनकी फोटोज छाई रहीं। चारों ड्रेस में इंडियन टच में मॉडर्न टच का शानदार टिवस्ट था। यह हर मॉडल पर खूब जंच रही थी। इनमें ब्यूटी सिर्फ आउटफिट में नहीं थी, बल्कि इन्हें पहनकर हर मॉडल की ओवर ऑल ब्यूटी और कॉन्फिडेंस झलक रही थी। साथ ही जो बता रहा था कि हमारी जड़ें देसी हैं, पर हमारी सोच में इंडियन और वेस्टर्न का बेहतर तालमेल हैं और हम कहीं से दकियानूस नहीं हैं।

जहां फैशन डिजाइनर के कुछ ड्रेप्स, जैसे बेज लहंगा में शिमरी इफेक्ट वाला लहंगा था, जिसमें बेज शेड की नेट फैब्रिक से बनाया गया था। इसका फॉल (घेरा) शानदार था। इसे मैटेलिक लुक दिया गया लंहगे की इनर स्कर्ट से। ऑल ओवर लंहगे पर कोई काम नहीं किया गया था। लहंगे की वेस्ट लाइन को गोल्डन कलर के धागे से हाथ की कढ़ाई से एलिगेंट बनाया गया था। पैरों पर आने वाले फॉल (घेरे) को शिमरी फैब्रिक के पतली-पतली दो ऊपर व नीचे गैपिंग से ऑउटर पाइपिंग लगाई गई थी। लहंगे की चोली को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाया गया था। इसकी लेंथ कम थी, स्लीव्स छोटी और डीप स्वीर्ट हॉर्ट नेकलाइन थी। स्लीव्स पर हाथ की कढ़ाई थी, जिसमें स्टोन्स भी जड़े थे। चोली के नीचे की तरफ भी एम्बॉयडरी और फॉलिंग लेस लगाई थी। नेक लाइन पर सिर्फ इतनी कढ़ाई की गई थी नेकलाइन का हाशिया ही दिखे। इस लहंगे की चुनरी में नेट फैब्रिक की थी। इसमें ऑल ओवर दूर-दूर इंडियन पैटर्न वाला मोटिफ डिजाइन था। चुनरी के चारों तरफ आउटर शिमरी आउटर पाइपिंग लगाई गई थी।

मॉडल ने गले और हाथों में कुछ नहीं पहना था, ताकि आउटफिट उभरकर आए। ब्राउन गाउन जिसकी ड्रेपिंग व स्टाइलिंग इस तरह से की गई उसकी लुक साड़ी की लगे। इसका ब्लाउस काफी अलग था। कारण ग्लास शेप की नेकलाइन, ब्लाउस के नीचे लगी शिमरी फॉलिंग लेस, स्लीवलेस और हैंड एम्ब्रॉयडरी। साड़ी की लुक देने वाले गाउन में कमर से नीचे वाले फॉल (घेरे) स्ट्रेट था और प्लीट्स और पल्ले की ड्रेपिंग इसे सबसे अलग बना रही थी। शो स्टॉपर बनीं एक्ट्रेस शोभिता धूपालिया की रेड ड्रेस ने वाहवाही लूटी। इसकी लुक थी गाउन की, लेकिन ड्रेपिंग ने इसे मॉडर्न टच वाली साड़ी की लुक दी। शोभिता धूपालिया इसे पहनकर कमाल की लग रही थीं। इस आउटफिट का फोकल प्वाइंट था ओवर डीप स्वीट हार्ट शेप की नेकलाइन और चोली-कमर के बीच के एरिया को रेड सेल्फ कपड़े से कवर किया गया था। साथ ही ब्लाउस और पेटीकोट में एक ही रेड फैब्रिक का प्रयोग किया था। इसकी ड्रेपिंग कमाल की थी। शोभिता ने कानों में हैंगिंग शिमरी ईयरिंग और गले व हाथों में कुछ नहीं पहना था।



Click it and Unblock the Notifications
