Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Off-Shoulder Blouse Designs: सिंपल साड़ी से लेकर हैवी एंब्रॉयडरी साड़ी के साथ स्टाइल करें ऑफ शोल्डर ब्लाउज़
Off-Shoulder Blouse Designs- जिन महिलाओं को साड़ी पहनना पसंद होता है और उनका वॉर्डरोब भी अलग-अलग डिजाइनर साड़ियों से भरा होता है वो स्टाइलिश ब्लाउज़ पहनने की भी काफी शौकीन होती हैं। साड़ी को लेकर क्रेजी महिलाएं अपनी फेवरेट बॉलीवुड दीवाज के साड़ी स्टाइल को भी जरूर फॉलो करती हैं और उनको कॉपी करती हैं।

स्टाइलिश ब्लाउज़ कैरी करने से उनकी खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही उनमें कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ जाता है। काफी सारी महिलाएं मार्केट से भी डिजाइनर ब्लाउज पर्चेज करती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाओं को खुद से कस्टमाइज किया और टेलर की सिला ब्लाउज़ कैरी करना पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टेलर्डमेड ब्लाउज़ में फिटिंग बिल्कुल परफेक्ट आती है।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ डिज़ाइन
इन दिनों ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ डिज़ाइन काफी ट्रेंड में और बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इन ब्लाउज़ को अपनी साड़ी के साथ स्टाइल करती नजर आ रही हैं।

सिंपल साड़ी के साथ प्रिटेंड ऑफ शोल्डर ब्लाउज़
अगर आप सिंपल साड़ी को कैरी करती हैं तब आप ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ भी कैरी कर सकती हैं। सिंपल साड़ी के साथ प्रिटेंड ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ काफी अच्छे लगते हैं। इससे आपका लुक निखरकर सामने आता है।

हार्टशेप ऑफ शोल्डर ब्लाउज़
वहीं अगर आप प्रिंटेड साड़ी को कैरी करती हैं तो इसके साथ आप हार्टशेप ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ स्टाइल करें। इसमें आप काफी स्टाइलिश भी नजर आती हैं।

स्ट्रैप ऑफ शोल्डर ब्लाउज़
आप सिक्विन साड़ी या फिर शिफॉन की साड़ी के साथ स्ट्रैप ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ भी पहन सकती हैं जो इन दिनों ट्रेंड में है। आप इस तरह के ब्लाउज को लहंगा के साथ भी कैरी कर सकती हैं, इससे आप का लुक बहुत इनहेंस होकर सामने आता है।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज की नेकलाइन
ऑफ शोल्डर ब्लाउज की नेकलाइन को सिटाइल करके आप अपने लुक को क्लासी बना सकते हैं। डाउन शोल्डर ब्लाउज़ को आप शिफॉन या फिर सेक्विन वर्क के साथ जोड़ कर नये लुक को क्रिएट कर सकती हैं।

क्रॉस पैटर्न ऑफ शोल्डर ब्लाउज़
क्रॉस पैटर्न ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के फेवरेट हैं। इसको आप सिंपल साड़ी या फिर हैवी एंब्रॉयडरी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं और अपने लुक में वेस्टर्न स्टाइल का तड़का लगा सकती हैं।

डीप ऑफ शोल्डर ब्लाउज़
डीप नेकलाइन के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ काफी सेक्सी लगते हैं, साथ ही आप इसमें फुल कॉन्फिडेंस के साथ साड़ी को कैरी कर सकती हैं। इसे आप शिफॉन साड़ी या फिर नेट की साड़ी के साथ मैच करके पहनें।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
