Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Louis Vuitton ने लॉन्च किया इतना महंगा सैंडविच बैग, इतने रुपयों में तो सिंगापुर की फैमिली ट्रिप हो जाएगी
Louis Vuitton Launches Sandwich Bag In Lakhs : दुनियाभर के सबसे लग्जरी ब्रांड में से एक लुई वीटॉन (Louis Vuitton) ने हाल ही में एक सैंडविच बैग लॉन्च किया है। जिसकी कीमत ₹2,80,000 बताई जा रही है। इसके बाद से ही यह बैग अपनी यूनिकनेस और कीमत की वजह से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
यह बैग इस साल 4 जनवरी को ऑफिशियल साइट पर अवेलेबल है। और इसे फ्रांसीसी लक्जरी फैशन हाउस फैरेल विलियम्स के मेन्स क्रिएटिव डायरेक्टर ने डिजाइन किया गया है।

उन्होंने इस बैग को बनाने के लिए क्लासिक पेपर सैंडविच बैग से प्रेरणा ली है। बिल्कुल घरों में मिलने वाले सैंडविच पेपर के जैसा दिखने वाला यह ये क्लच बैग काउहाइड लेदर बना है।
इस ब्रांड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, इस बैग की खासियत बताते हुए यह लिखा है 'लुई वीटॉन सैंडविच बैग' बिल्कुल घरों में आमतौर पर इस्तेमाल में लिए जाने वाले शॉपिंग बैग के तरह ही समान रंग में काउहाइड लेदर से बना हुआ है। बैग पर वही 'लुई वीटॉन ' और 'मैसन फोंडी एन 1854' लिखा हुआ है। अंदर एक ज़िप वाली जेब है और चीज़ों को व्यवस्थित रखने के लिए एक डबल फ़्लैट पॉकेट'। लुई वीटॉन के मुताबिक इस क्लच बैग की लंबाई 30 सेंटीमीटर, ऊंचाई 27 सेंटीमीटर और चौड़ाई 17 सेंटीमीटर है।

इंटरनेट पर हुआ वायरल
अपनी बनावट और कीमत के चलते इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कई इंटरनेट यूजर्स ने बैग के डिज़ाइन और कीमत पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि यह एआई से बनकर तैयार हुआ है। दूसरे ने लिखा, ऐसा ही बैग मैकडोनाल्ड में मिलता है।
लुई वीटॉन के बैग क्यों महंगे बिकते हैं ?
लुई वीटॉन के प्रोडक्ट की अधिक कीमत होने की वजह इनका प्रीमियम होना है। दरअसल लग्जरी ब्रांड प्रीमियम लोगों के लिए अपने प्रोडक्ट लॉन्च करते हैं और वह इसी प्रीमियमनेस का फायदा उठाते हैं। टॉप नॉच मटेरियल और एलीट क्राफ्ट्समैन शिप की वजह से आम प्रोडक्ट की तुलना में लग्जरी कंपनियों के प्रोडक्ट की कीमत भी अधिक होती है। उसके बाद भी यह ब्रंड वैल्यू बेस्ड प्राइसिंग जैसी चालाक प्राइसिंग स्ट्रेटजी अपनाते हैं। जिसका मतलब होता है कि इस लग्जरी प्रोडक्ट की प्राइस उसे खरीदने वाले ग्राहक पर निर्भर करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
