Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
शादी के बाद पहले सावन में दिखना हैं परमसुंदरी, इन 6 सेलेब्स से लें Green Saree आइडिया
सावन माह शुरू हो चुका है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इसके अलावा सुहागनों के लिए भी इस महीने का खास महत्व होता है। इस माह में ज्यादात्तर महिलाएं हरी सड़ियां पहनती हैं। अगर शादी के बाद आपका भी पहला सावन है, तो यहां हम आपको बॉलीवुड दिवाज स्टाइल साड़ी बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहनकर आप बेहद खूबसूरत नजर आ सकती है।
यहां तक की हर कोई आपकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए नजर आएगा। पति देव भी आपकी खूबसूरती देख आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। इसके अलावा इस माह हरियाली तीज से लेकर कई फंक्शन आते हैं, जिसमें आप हरी साड़ी पहनकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

माधुरी दीक्षित
सावन में मंदिर जाते हुए आप माधुरी दीक्षित की तरह हरी-ब्लू की तरह महाराष्ट्रियन पैठानी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। आप हल्की जूलरी और हरी चूड़ियों के साथ खुद के लुक को स्टाइल कर सकती हैं।

जान्हवी कपूर
आप इस सावन में अगर सिम्पल लुक से हटकर लुक चाहती हैं, तो जान्हवी कपूर की तरह खुद के लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह बूटी वाली ग्रीन साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज को मैच करके पहन सकती है। यकीन मानिए आपके इस लुक को हर कोई देखता रह जाएगा।

सान्या मल्होत्रा
अगर आप इस सावन में किटी पार्टी या सावन महोत्सव में शामिल होने जा रही है, तो आप सान्या मल्होत्रा की तरह ग्रीन पैरोट साड़ी पहन सकती हैं।

नोरा फतेही
सावन में आप नोरा फतेही की तरह ग्रीन के साथ मिस मैच करते हुए वेलवेट ब्लाउज पहन सकती हैं। यह एक्पैरिमेंटल लुक आप पर खूब जंचेगा।

आदिती राव हैदरी
सावन में हरियाली तीज के लिए आप आदिती राव हैदरी के लुक को कॉपी कर सकती हैं। हर कोई आपके इस सिम्पल और एलिगेंट लुक की तारीफ करता रह जाएगा।

नीना गुप्ता
अगर आप इस सावन में रॉयल और ग्लैम लुक चाहती हैं, तो यकीन मानिए नीना गुप्ता का ये ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी के साथ मिस मैचिंग ग्रीन कलर का ब्लाउज आपके लुक में चार-चांद लगा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
