Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Birthday Special: Retro Queen मंदाकिनी के लुक्स आज भी दे रहे हैं फैशन गोल्स, सादगी में भी दिखती हैं एलिगेंट
Mandakini Birthday Special: 80 के दशक में अपने सौम्य चेहरे, मासूम मुस्कान और सादगी भरे अंदाज से लाखों दिलों की धड़कन बनने वाली मंदाकिनी को कौन नहीं जानता? एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीता। एक समय था जब एक्ट्रेस की फिल्म देखने के लिए थिएटर के बाहर लाइन लग जाती थी। हालांकि मंदाकिनी ने बहुत अधिक फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन फिर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चाओं में रही हैं। उनका नाम डॉन के साथ भी जोड़ा गया। फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातों रात स्टार बनी मंदाकिनी ने अपनी मासूमियत और सादगी से जो छाप छोड़ी, वो आज तक फीकी नहीं पड़ी।
आज भी वो फैशन की दुनिया में एक आइकन हैं। जहां आज की एक्ट्रेसेज हाई-फैशन और ट्रेंडिंग आउटफिट्स के पीछे भाग रही हैं, वहीं मंदाकिनी की सादगी ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। अब फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है जैसे रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और भी बहुत से त्योहार हैं। ऐसे में आप भी अपने लुक को खास और एलिगेंट बनाने के लिए मंदाकिनी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए फिर देखें एक्ट्रेस के कुछ शानदार लुक।

मल्टी कलर सूट स्टाइल
मंदाकिनी का क्लासिक लुक हर किसी को पसंद आता है। आज भी टाइमलेस मानी जाती है और महिलाएं उनके लुक को फॉलो करती हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने मल्टी कलर का सूट पहना हुआ है जो बहुत ही सुंदर लग रहा है। ऑफिस गोइंग महिलाओं के लिए ये सूट स्टाइल परफेक्ट है।
शरारा सूट लुक
मंदाकिनी का सौंदर्य उनके मिनिमल मेकअप लुक में झलकता है। वह हमेशा नैचुरल लुक में नजर आती हैं और साथ में उनका फैशन सेंस भी महिलाओं का पसंदीदा है। हर फेस्टिवल के लिए मंदाकिनी का ये शरारा सूट स्टाइल बेस्ट है। आप भी रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक के लिए इस आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं और अपने वार्डरोब में इस तरह की ड्रेस रख सकती हैं।
ट्रेडिशनल आउटफिट्स की रॉयल वाइब्स
फिल्मों में उनका सलवार-सूट और घाघरा-चोली अवतार राजसी सादगी का प्रतीक रहा। मंदाकिनी ने साबित किया कि ट्रेडिशनल वियर में भी ग्लैमर और गरिमा दोनों हो सकते हैं। इस रेड आउटफिट में मंदाकिनी बहुत हसीन लग रही हैं। अगर आप रक्षाबंधन पर रॉयल लुक कैरी करना चाहती हैं तो ये बेस्ट है।
हैवी एंब्रॉडरी आउटफिट
मंदाकिनी की स्टाइलिंग सबसे हटकर होती है। इस फोटो में आप देख सकती हैं कि मंदाकिनी ने हैवी कढ़ाई वाला रॉयल और पांरपरिक आउटफिट पहना हुआ है जिससे आप भी फेस्टिव सीजन के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ब्लैक सूट में गजब का लुक
सोशल मीडिया पर उनकी हालिया तस्वीरें बताती हैं कि समय भले ही आगे बढ़ गया हो, लेकिन मंदाकिनी का 'औरा' और ग्रेस वहीं का वहीं है। उनका ड्रेसिंग सेंस आज की महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बना हुआ है, अब देखिए न इस ब्लैक सूट में मंदाकिनी कितनी हसीन लग रही हैं।
लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक्ट्रेस ने लो बन बनाया जिसे गजरे से सजाया। रक्षाबंधन के लिए इससे अच्छा लुक और क्या हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
