Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Manisha Rani : बेहद फैशनिस्ता हैं बिग बॉस ओटीटी की मनीषा रानी, हर लुक में लगती हैं स्टनिंग
Manisha Rani-बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस शो में कई प्रतियोगी सुर्खियों में बने रहने वाले सेलिब्रिटीज से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर से लेकर कंटेंट डेवलपर तक हैं। इस बार बिहार की फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी भी इसमें शामिल है। जो अपने मजेदार कंटेंट और बेबाकी के लिए मशहूर हैं।

शो पर आने से लेकर हर एपिसोड में लोग उन पर जम कर प्यार लुटा रहे हैं। मनीषा रानी काफी स्टाइलिश हैं वो हर लुक में परफेक्ट नजर आती हैं। बिग बॉस ओटीटी के सीजन की ग्रैंड ओपनिंग के दौरान उनका आउटफिट काफी गॉर्जियस था। लोगों की निगाहें उनके आउटफिट पर टिकी थी।

मनीषा रानी शो के ओपनिंग के मौके पर मल्टीकलर लहंगा और हैवी दुपट्टा कैरी किया था, जो उन पर काफी स्टनिंग नजर आ रहा था।
मनीषा रानी का बिग बॉस ओटीटी के प्रिमियर पर लहंगा लुक
सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर और डांसर मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 के प्रीमियर पर अपना आउटफिट लहंगा चुना, जिस पर उन्होने अपने बालों को ओपन और कर्ल किये हुए थे। उनका लहंगा रेड और ब्लू कलर के शेड के साथ सिक्विन वर्क पर था। जिस पर उन्होंमे हैवी रेड दुप्ट्टा कैरी किया हुआ था। लहंगे की खास बात ये रही कि वो कॉटन के फैब्रिक पर तैयार किया गया था। जो मनीषा रानी पर काफी सूट कर रहा था।

एक ऐपिसोड के दौरान मनीषा ने ब्लैक कलर का कुर्ता कैरी किया था, जिस पर हैवी चिकन वर्क था। ये गर्मियों के लिहाज से बेस्ट आउटफिट ऑप्शन लड़कियों के लिए माना जाता है। इसके साथ ही चिकन वर्क का आउटफिट आपको स्टनिंग लुक देता है। आपको बता दें कि चिकन वर्क नवाबों की राजधानी यानि की लखनऊ से जुड़ा हुआ है।
लखनऊ में चिकन वर्क का इजाद हुआ था। चिकन की कढ़ाई हाथों से की जाती है और इसे बनाने में काफी वक्त भी लगता है। मनीषा रानी ने बिग बॉस के घर में पहने चिकन की कढ़ाई वाले कुर्ते को इससे पहले एक अन्य इवेंट में भी पहना था। इससे पता चलता है कि वो अपने कपड़ों को कई बार इस्मेमाल करना जानती हैं और सेविंग करने में भी विश्वास रखती हैं।

मनीषा रानी का फैशन लुक
अगर आप मनीषा रानी के इंन्टाग्राम अकाउंट पर नजर डाले तो वो हर लुक और आउटफिट में गॉर्जियस नजर आती हैं। वो इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं।

बिहार से ताल्लुक रखती मनीषा रानी
आपको बता दें कि मनीषा रानी बिहार से ताल्लुक रखती हैं और एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर हैं। कहा जा रहा है कि ये बिग-बॉस के पुराने प्रतियोगी अर्चना गौतम और शहनाज गिल से हो रही है। मनीषा भी सहनाज गिल की तरह अजीब-अजीब हरकते करके लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
