Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
बोल्ड से सिंपल लुक तक... ट्राई करें मन्नारा चोपड़ा के ये साड़ी स्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
Mannara Chopra Saree Styles: प्रियंका चोपड़ा की बहन और फेमस एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा का बीते दिन निधन हो गया है। इस दुखद खबर से पूरे चोपड़ा परिवार में मातम सा पसर गया है। मन्नारा चोपड़ा का तो बुरा हाल है, क्योंकि उनकी अपने पिता के साथ खास बॉन्डिंग थी। इस दुख भरे समय में इंडस्ट्री के लोग मन्नारा के साथ हैं।
मन्नारा चोपड़ा न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। खासकर जब बात साड़ी की हो, तो उनका हर लुक एक परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट होता है। आइए जानते हैं मन्नारा के कुछ शानदार साड़ी लुक्स, जिन्हें आप भी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी में एलिगेंस का तड़का
मन्नारा चोपड़ा ने इस फोटो में सॉफ्ट कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी हुई है। लुक को कंप्लीट करने के लिए मन्नारा का मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट ईयररिंग्स एकदम रॉयल फील देते हैं। डे टाइम फंक्शन या किसी क्लासी इवेंट के लिए यह लुक एकदम परफेक्ट है।
सिक्विन साड़ी में मस्त लुक
पिंक कलर की सिक्विन साड़ी में मन्नारा बहुत ही सुंदर लग रही है। मन्नारा का यह सिंपल लुक हर किसी को भा जाएगा। यह लुक कैजुअल आउटिंग्स या फ्रेंड्स गेट-टुगेदर के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
सिल्क साड़ी में ट्रेडिशनल चार्म
गोल्डन बॉर्डर वाली ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी में मन्नारा का ग्रेसफुल अवतार देखकर आप भी यही सोचेंगी सिंपल भी कितना सुंदर हो सकता है। त्योहारों या शादी समारोह में ये लुक बेहद शानदार रहेगा।
{video3}
रेड हॉट साड़ी लुक/ परफेक्ट पार्टी वाइब
मन्नारा का यह बोल्ड रेड साड़ी लुक डीप नेक ब्लाउज़ के साथ बिल्कुल ग्लैमरस लगता है। अगर आप किसी फंक्शन या पार्टी में सबकी नज़रें अपनी ओर खींचना चाहती हैं, तो यह लुक ज़रूर ट्राई करें।
ब्लैक नेट साड़ी - ग्लैमर का डोज
ब्लैक नेट साड़ी में मन्नारा ने अपने लुक को हॉट और क्लासी दोनों बनाया है।
अगर आप नाइट पार्टी या कॉकटेल फंक्शन में कुछ हटके पहनना चाहती हैं, तो ये स्टाइल ज़रूर आजमाएं।



Click it and Unblock the Notifications
