Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Anant Ambani Watch : अनंत अंबानी की घड़ी देखते रह गए जकरबर्ग कपल, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Anant Ambani watch Cost : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का जामनगर में चल रहा प्री वेडिंग समारोह समाप्त हो गया है। लेकिन अभी भी इस इवेंट से जुड़ी खबरे सामने आ रही है। इस सेरेमनी में दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस इवेंट में फेसबुक पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी अपनी पत्नी प्रिसिंला चान के साथ भी पहुंचे थे।
अब एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी अनंत अंबानी के हाथ में पहनी हुई घड़ी देखकर इम्प्रेस हो जाते हैं और फिर दोनों के बीच इस घड़ी को लेकर चर्चा शुरु हो जाती है।

अनंत अंबानी ने उस समय एक बेहद खूबसूरत और लग्जरी 'Audemars Piguet Royal Oak Openworked Skeleton' घड़ी पहने हुए थे, जिसकी कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस लग्जरी वॉच के ओपनवर्क डिजाइन से इसकी जटिल मशीनरी साफ देखी जा सकती है। ये अपनी डिजाइन के वजह से फेमस है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनंत अंबानी ने इस सेरेमनी में स्विस ब्रांड रिचर्ड मिल (Richard Mille) की घड़ी पहनी थी इस ब्रांड की घड़ियों की औसत कीमत दो मिलियन डॉलर यानी करीब 16.50 करोड़ अनंत अंबानी उस समय एक बेहद खूबसूरत और लग्जरी रिचर्ड मिल ब्रांड की घड़ी पहनी हुई थी, वो लिमिटेड एडिशन वाली रिचर्ड मिल आरएम 56-02 टूरबिलोन सफायर' घड़ी है।
Mark Zuckerberg & his wife Priscilla was surprised to see Anant Ambani's watch. Anant was seen carrying beautiful audemars piguet royal oak open worked skeleton worth INR 14 crore. 🤑#AnantRadhikaWedding | #AnantAmbani pic.twitter.com/DEql5XFWUA
— Radhika Chaudhary (@Radhika8057) March 3, 2024
आपकी जानकारी के लिए रिचर्ड मिल ब्रांड की स्थापना फ्रेंच बिजनसमैन Richard Mille ने साल 1999 में की थी। इस ब्रांड की घड़िया अमूमन काफी लग्जरी रेज में आती हैं। अनंत ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान ये ही घड़ी पहनी थी। हाल ही में, 'THEINDIANHOROLOGY' नाम के इंस्टा पेज ने अनंत अंबानी का वीडियो शेयर करते हुए इस लग्जरी घड़ी की डिटेल भी शेयर की थी। रिपोर्ट के मुताबिक अनंत की इस घड़ी की कीमत 18,22,61,900 करोड़ रुपए है।
दुनियाभर के नामी सेलिब्रेटिज पहनते हैं ये ब्रांड
दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां रिचर्ड मिल ब्रांड के शौकीन हैं। इस लिस्ट में अमेरिकन रैपर जे-जेड, मलेशिया की अभिनेत्री मिशेल यो, अमेरिकन रिकॉर्ड प्रॉड्यूसर फैरेल विलियम्स, अमेरिकन कॉमेडियन विन हार्ट, स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाडी राफेल नडाल और ब्रिटिश सिंगर और सॉन्ग राइटर एड शिरीन जैसे नाम शुमार हैं।

महंगी और लग्जरी घड़ियों के शौकीन हैं अनंत अंबानी
अनंत अंबानी के वॉच कलेक्शन में कई लग्जरी घड़ियां हैं। वो हमेशा अपनी कीमती घड़ियों के वजह से चर्चा में रहते हैं। पिछले साल मुंबई के जियो पार्क में बने NMACC की ओपनिंग सेरेमनी में अनंत अंबानी Patek Philippe ब्रांड की ग्रैंडमास्ट चाइम सुपर लग्जरी घड़ी पहने हुए नजर आए थे। उस घड़ी की कीमत 18 करोड़ रुपये बताई गई थी।

14.15 करोड़ की घड़ी पहने भी आ चुके हैं नजर
गणेश चतुर्थी के मौके पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले पर सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। जिसमें अनंत के हाथ पर Audemars Piguet Royal Oak watch लग्जरी वॉच देखी गई थी। अनंत की इस घड़ी की कीमत तकरीबन 14.15 करोड़ रुपए हैं। ये ब्रांड अपनी मशीनरी और ओपनवर्क डिजाइन के लिए फेमस है।



Click it and Unblock the Notifications
