Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कमाल का है गौहर खान का मैटरनिटी फैशनशूट, हर मैटरनिटी आउटफिट है शानदार
बॉलीवुड वालों में मैटरनिटी फोटोशूट की खूब धूम है। बी-टाउन की हर एक्ट्रेस मां बनने से पहले बेबी बंप में क्यूट-क्यूट फोटोशूट करवाती हैं। वो भी स्पेशल मैटरनिटी आउटफिट में। यह चलन आम लोगों के घरों में भी दस्तक दे चुका है। फिलहाल प्रेग्नेंसी पीरियड को एंज्वाय कर रही हैं एक्ट्रेस गौहर खान। मां बनने की खुशी उनकी हर तस्वीर से झलकती है। वैसे हो भी क्यों ना। आखिर शादी के दो साल बाद वह 39 की उम्र में मां बनने वाली हैं। आजकल गौहर छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। वह इन दिनों शानदार मैटरनिटी फोटोशूट्स करा रही हैं। इनमें खास है ट्रडिशनल लुक। बता दें कि गौहर खान और जैद की ष्शादी दो साल पहले हुई थी। दोनों ने पेरंट्स बनने की न्यूज रील के जरिए दी थी। दस लेख के जरिए नजर डालते हैं गौहर खान के शानदार मैटनिटी फोटोशूट पर एक नजर।

पिंक गाउन में दिखा बेबी बंप
पिंक गाउन में गौहर खान बहुत सुंदर लग रही हैं। यह गाउन पूरी तरह से इंडियन टच में है। मालूम चला है कि यह गाउन अहमादाबाद के फैशन हाउस शिवाली से लिया गया है। गाउन की बात करें तो का स्पेशल फीचर है स्ट्रैपी स्लीव्स, जिसमें कट-आउट डिटेलिंग की गई है। इनमें जड़ी स्वारोवस्की क्रिस्टल्स इसे सबसे सुंदर बना रहे हैं। फिटिंग की बात करें तो कमर तक इसकी टाइट फिटिंग कर्व्स को उभार रही है। वेस्टलाइन के बाद फ्लेर को नेट फैब्रिक से जोड़ा गया है। अंदर की तरफ मैचिंग शिमरी लुक वाला फैब्रिक जोड़ा गया है। इस गाउन में स्पेशल फीचर हैं सिल्वर स्पार्कल्स और गौहर खान का क्यूट-क्यूट बेबी बंप।
अनारकली में नवाबी अंदाज
एक मैटरनिटी फोटोशूट में गौहर खान ने पहना है ग्रीन शेड का अनारकली सूट। इस सूट को फिटिंग से ज्यादा उस पर किया गया वर्क खास बना रहा है। वर्क की बात करें तो इस सूट पर हैवी एंब्रॉइडरी की गई है। साथ ही किया गया है हैवी सीक्वन वर्क। इस सूट की लुक को गौहर ने दुपट्टे से और बढ़ाया है। दो रंग के दुपट्टे से सूट की खूबसूरती बहुत बढ़ गई है।
नोट - फोटो इंस्टाग्राम से



Click it and Unblock the Notifications
