Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Miss Rajasthan 2024 : कौन हैं हर्षिका बत्रा, जो प्ले स्कूल टीचर से बनी मिस राजस्थान 2024
Miss Rajasthan 2024 : 25 मई को हुए मिस राजस्थान 2024 प्रतियोगिता अजमेर की हर्षिका बत्रा ने मिस राजस्थान 2024 का ताज अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न शहरों से 5 हजार लड़कियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से 28 लड़कियां सलेक्ट हुई।
इसमें से हर्षिका ने बाजी मारते हुए ये खिताब अपने नाम किया। आइए जानते हैं कौन है हर्षिका बत्रा, जो आगे चलकर मिस इंडिया और फिर इंटरनेशनल ब्यूटी पेंजेंट में अपने नाम का परचम लहराना चाहती हैं।

प्ले स्कूल टीचर हैं हर्षिका
हर्षिका बत्रा राजस्थान के अजमेर शहर से हैं। वो बीए बीएड 2 ईयर की स्टूडेंट हैं और साथ ही प्ले स्कूल में बतौर टीचर बच्चों को पढ़ाती हैं। हर्षिका बताया कि मैं पहले टीचिंग लाइन से ही जुड़ी रहना चाहती थी। कभी इस तरह के कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के बारे में कोई प्लानिंग नहीं था। अचानक से मेरे एक फ्रेंड ने कॉम्पिटिशन के लिए मेरी तरफ फॉर्म भर दिया और ऐन वक्त पर बताया कि इसके ऑडिशन में जाना है। इसके बाद मैंने ऑडिशन दिया और 5 हजार लड़कियों में से एक थी जो फिनाले तक पहुंची और फिर इस टाइटल को जीता।
परिवार में कौन-कौन हैं?
हर्षिका ने बताया कि उनकी फैमिली काफी सर्पोटिव हैं। उनके परिवार में माता-पिता, भाई भाभी और दो भतीजे और भतीजी हैं। हर्षिका के पिता प्रोपर्टी डिलिंग से जुड़े हुए और मम्मी पॉलिटिक्स से जुड़ी हुई हैं।

सुष्मिता सेन को मानती हैं रोल मॉडल
हर्षिका ने बताया कि इस टाइटल को जीतने से पहले तक मेरे सपने बहुत ही साधारण से थे। अब किस्मत ने इस तरह से पलटी मारी कि मैं अब इस फील्ड से खूब इंस्पायर्ड हो चुकी हूं। यहां तक आने के बाद अब आगे की तैयारी करना चाहती हूं। अब आगे मैं मिस इंडिया के लिए पार्टीसिपेट करना चाहती हूं। मेहनत और किस्मत ने साथ दिया तो इंटरनेशनल लेवल पर ब्यूटी पेजेंट जीतने की तमन्ना रखती हूं। हर्षिका ने बताया सुष्मिता सेन उनकी रोल मॉडल हैं।
फिटनेस और ब्यूटी को लेकर है कॉन्शियस?
हर्षिका फिटनेस और ब्यूटी को लेकर काफी कॉन्शियस हैं। वो बताती हैं कि मैं होममेड प्रॉडक्ट से ही स्किन केयर करती हूं और केमिकल बेस्ड प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने बचती हूं। मेरी मम्मी मेरे लिए घर पर ही दही बेसन और कॉफी जैसी नेचुरल इंग्रीडिएंट्स वाले स्किन केयर प्रॉडक्ट तैयार करती है। मैं इन्हें ही अप्लाई करती हूं। इसके अलावा मैं जिम जाकर अपनी फिटनेस का ख्याल रखती हूं।



Click it and Unblock the Notifications
