Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कभी सिलती थी कपड़े अब खुद का डिजाइन किया हुआ गाउन पहन ली कांस में एंट्री, जानें कौन हैं नैंसी त्यागी
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस व इंटरनेट की मशहूर हस्तियों ने रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया। इसमें एक नाम फैशन इन्फ्लुएंसर नैंसी त्यागी का भी रहा। उन्होंने खुद डिजाइन किए हुए पिंक रफल गाउन को पहनकर रेड कारपेट में एंट्री लीं। उनके लुक को हर कोई बस देखता ही रह गया। अपने फैशन सेंस से वह बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती नजर आईं। अब इंटरनेट पर ना केवल उनका यह रेड कारपेट लुक वायरल हो रहा है, बल्कि हर कोई नैंसी त्यागी के बारे में जानना चाहता है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे इंटरनेशनल इवेंट के लिए हर स्टार किसी पॉपुलर फैशन डिजाइनर के डिजाइन किए हुए आउटफिट को पहनना पसंद करता है। लेकिन वहीं नैंसी त्यागी ने अपने आउटफिट को खुद डिजाइन किया। इसे हर किसी को काफी इंप्रेस किया। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली नैंसी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें ऐसे किसी इंटरनेशनल इवेंट का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आखिरकार कौन है नैंसी त्यागी, जिनके कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है-
पिंक रफल्स गाउन में किया स्टाइल
फैशन इन्फ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट लुक के लिए पिंक रफल्स गाउन को चुना। इस आउटफिट की खास बात यह रही कि उनका यह गाउन किसी फेमस ब्रांड के कलेक्शन से नहीं था, बल्कि उन्होंने इसे खुद डिजाइन किया था। इस रफल्ड फ्लोर-लेंथ ड्रेस को बनाने के लिए उन्होंने 1000 मीटर कपड़े का उपयोग किया। इस गाउन को बनाने में नैंसी को लगभग 30 दिन लगे और इसका वजन 20 किलोग्राम से अधिक था।
अपने इस गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग स्लीव्स भी स्टाइल किए। एक्सेसरीज को उन्होंने मिनिमल ही रखा और ओपन वेव्स हेयर लुक उन पर काफी अच्छे लग रहे थे। उनका यह आउटफिट बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। इंटरनेट पर लोग नैंसी त्यागी के इस आउटफिट व लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

कौन है नैंसी त्यागी?
नैंसी त्यागी के रेड कारपेट लुक के वायरल होते ही लोग उन्हें इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। तो बता दें कि नैंसी त्यागी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनवा गांव से हैं। उनका एक छोटे से गांव से निकलकर कान्स तक का सफर तय करना यकीनन काफी इंस्पायरिंग है। बता दें कि 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद नैंसी ने यूपीएससी की तैयारी करने का मन बनाया और इसलिए वे कोचिंग के लिए दिल्ली आ गईं। लेकिन जल्द ही लॉकडाउन हो गया और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। ऐसे में उन्होंने इंटरनेट का सहारा लिया और पैसे कमाने के लिए इंटरनेट पर अपने खुद के डिजाइन किए हुए आउटफिट की वीडियोज व फोटोज शेयर करने लगीं। उनके डिजाइन किए आउटफिट्स की खास बात यह होती है कि स्क्रैच से आउटफिट बनने तक की पूरी जर्नी शेयर करती हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आती है। ऐसे में उन्हें वीडियोज लोग काफी पसंद करते हैं। वह अधिकतर इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी के मशहूर आउटफिट्स या लुक्स के ड्यूप्स बनाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
