Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Miss AI beauty pageant: मिलिए जारा शतावरी से, जो मिस AI के फिनाले में करेंगी भारत को रिप्रजेंट
Miss AI Beauty Pageant : मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स जैसे ब्यूटी पेजेंट के बारे में तो आप सबने सुना होगा पर क्या आप मिस AI ब्यूटी पेजेंट के बारे में जानते हैं? नहीं तो आइए आपको हम बताते हैं कि वर्ल्ड AI क्रिएटर अवार्ड्स के जरिए दुनिया की पहली AI ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस AI का आयोजन हो रहा है। इस इवेंट का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दायरे में सुंदरता और क्रिएटिविटी में आए बदलाव को परखना हैं।
AI कंटेट क्रिएटर्स को Miss AI का ताज जीतने के लिए दुनियाभर के डिजिटल क्रिएटर्स ने अपनी मिस AI का दुनिया के सामने डेब्यू कराया। फैनव्यू वर्ल्ड एआई क्रिएटर अवार्ड्स ने पहले मिस एआई पुरस्कार के लिए अपनी शीर्ष 10 शॉर्टलिस्ट की घोषणा की है, जिसमें फ्रांस, मोरक्को, पुर्तगाल और तुर्की समेत भारत को जगह मिली है।

इसमें जीतने वाली AI मॉडल को 20 हजार डॉलर यानी 16 लाख रुपए प्राइज मनी मिलेगी। भारत की तरफ से इस ब्यूटी पेजेंट में जारा शतावरी पार्टीसिपेट करेगी। आइए जानते हैं कौन हैं ये डिजीटल दिवा?
कौन हैं जारा शतावरी?
भारत की ये डिजिटल क्रिएटर एक "पीसीओएस और डिप्रेशन वॉरियर" है। वह खाने-पीने की शौकीन, घूमने-फिरने की शौकीन और फैशन में दिलचस्पी रखती हैं। जारा के मेकर्स ने सामाजिक कल्याण के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ज़ारा को क्रिएट किया था। जिसका उद्देश्य इस्तेमाल पैसा कमाना था। यह डिजिटल दिवा" की एक वेबसाइट भी है, जहां वह हेल्थ और फैशन से संबंधित कंटेट लिखना पसंद करती हैं।
ज़ारा शतावरी के बारे में यहां जाने सब कुछ
1- ज़ारा शतावरी ने AI-संचालित सोशल मीडिया रणनीतियों और एनालिटिक्स के बारे में "सीखने" के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म से सीखा है।
2- जारा जून 2023 से PMH बायोकेयर की "ब्रांड एंबेसडर" हैं।
3- शतावरी अगस्त 2023 में इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग टैलेंट मैनेजर के रूप में डिजीमोज़ो ई-सर्विसेज एलएलपी से जुड़ी हुई हैं।
4- यह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नोएडा, उत्तर प्रदेश में की रहने वाली है और इंस्टाग्राम पर उनके 7,500 से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं।
5. जारा को डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट राहुल चौधरी ने डिजाइन किया है।



Click it and Unblock the Notifications
