Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Fashion Tips For Men: 'स्लिम एंड हैंडसम’ दिखने के लिए पुरुष कैरी करें ये ईजी ट्रिक्स
हर पुरुष की चाहत होती है कि वो स्मार्ट और हैंडसम नजर आए। सामने वाले के मुंह से उसे देखते है 'वाउ' निकले। लेकिन कई बार आप अच्छे आउट कैरी करते हैं, लेकिन आपकी स्मार्टनेस निखर कर सामने नहीं आ पाती है। वहीं कई बार आप फैट शेमिंग का भी शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह से आपका लुक इनहैंस नहीं हो पाता। अगर आपकी सोंच पॉजिटिव है तो आप जो भी पहने सबकुछ आपको अच्छा लगेगा। व्यक्ति को हमेशा अपनी बेस्ट स्पेशलिटी को दर्शाने के लिए आउटफिट कैरी करना चाहिए।
यहां पर हम आपको ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिसको आप आराम से कैरी कर सकते हैं। आप इन टिप्स को अपनाकर किसी भी आउटफिट में पतले नजर आ सकते है, साथ ही आपका लुक निखर कर सामने आएगा।

1. सही साइज़ के आउटफिट कैरी करें
लोगों के बीच ये एक कॉमन और गलत सोंच है कि ढीले या बैगी कपड़े पहनना आपके फैट को कम दिखाता है। चाहे वो बेली फैट हो या फिर लव हैंडल का एरिया हो। वहीं अगर आप बहुत टाइट कपड़े पहन लेते हैं तो आपको घुटन की समस्या हो सकती है। आपको ऐसे कपड़ों का चुनाव करना चाहिए, जो आप पर फिट हो। इसलिए ऐसे कपड़े खरीदें जो आप पर पूरी तरह फिट हों। अगर आपको शॉप से सही कपड़े नहीं मिलते हैं तो आप एक टेलर से कपड़े सिलवा सकते हैं।

2. तेज और पैटर्न वाले आउटफिट से बचें
आप पैटर्न वाले आउटफिट के बजाए सॉलिड कलर चुनें। किसी भी कंडीशन में आपको हॉरिजेंटल स्ट्रिप वाले आउटफिट नहीं पहनने चाहिए। इसके बजाय वर्टिकल स्ट्रिप वाले आउटफिट चुनें। ये एक ऑप्टिकल भ्रम पैदा करके आपकी बॉडी को लंबा दिखाते हैं।

3. वी-नेक वाले आउटफिट
वी-नेक आपकी हाईट भी ज्यादा दिखाता है और आपको पतला दिखाता है। हल्के निट वाले आउटफिट चुनें। वी नेक शर्ट, वी नेक टी या वी नेक स्वेटर कूल्हों और कमर पर बिल्कुल फिट होना चाहिए।

4. वेस्ट डीप पैंट, डेनिम या ट्राउजर
लो वेस्ट भी आपकी स्टाइल को इनहेंस करता है। अगर आप शॉर्ट्स या 3/4 पैंट के बजाय फुल लेंथ पैंट पहनते हैं तो आपका लुक निखरकर सामने आता है। वहीं नेवी, ब्लैक और डार्क टोन में ग्रे कलर आपके शरीर को पतला दिखाता है।

5. क्लासिक्स आउटफिट कैरी करें
क्लासिक आउटफिट हर जमाने में ट्रेंड में रहता है। ब्लैक कलर आपको स्लिम दिखाता है। ये कोई मिथ नहीं बल्कि फैक्ट है। आप व्हाइट कलर को कैरी करें। ये भी आपको पतला दिखने में मदद करता है और स्मार्ट लुक देता है।
Image Courtesy- pinterest.com
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
