Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मेट गाला 2023: इन सेलेब्स ने पहने थे सबसे अजीबो-गरीब आउटफिट्स, फनी फैशनसेंस को देख फैंस निराश
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में फैशन के सबसे बड़े इवेंट में से एक मेट गाला 2023 का आयोजन हुआ। मेट गाला मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित किया गया था। मेट गाला पर अपने फैशनेबल आउटफिट के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं वर्ल्ड की टॉप फैशन हस्तियां अपना स्टाइल दिखाती हैं। इस बार के मेट गाला इवेंट की थीम "कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी,"महान फैशन डिजाइनर को श्रद्धांजलि थी।

आपको बता दें कि मेट गाला न केवल अमेरिकी फैशन बल्कि वर्ल्ड के टॉप फैशन डिजाइनर्स के डिजाइन किये आउटफिट को शो करने की रात होती है। टॉप सेलिब्रिटीज अपने क्लासिक लुक से लेकर वेयर्ड लुक में इस इवेंट में शामिल होते हैं। आइए एक नजर डालते हैं मेट गाला 2023 के कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज पर जिन्होंने अपने लुक से लोगों को निराश किया। उनके आउटफिट काफी खराब होने के साथ ही उनकी पर्सनालिटी के हिसाब से मेल नहीं खा रहे थे।

डोजा कैट का मेट गाला 2023
डोजा कैट ने खुद को एक कैट में तब्दील कर लिया था। जो बिल्लियों के लिए कार्ल लेगरफेल्ड के प्यार को दिखाता था। डोजा कैट का आउटफिट लेगरफेल्ड के बिल्ली के बच्चे के शौक को श्रद्धांजलि थी। डोजा कैट का ये अनोखा और आकर्षक पहनावा थोड़ा वियर्ड तो था लेकिन मेट गाला में परफेक्ट रहा।

किम कार्दशियन का मेट गाला 2023
किम कार्दशियन हमेशा से अपने विवादास्पद मेट गाला आउटफिट्स के लिए जानी जाती है। पिछले साल के मर्लिन मुनरो-प्रेरित लुक आपको याद होगा। लेकिन इस बार किम का आउटफिट मेल गाला के हिसाब से कुछ खास नहीं रहा। जैसा ही वो अपने आउटफिट को लेकर जानी जाती हैं। कार्दशियन के गाउन वो ग्रैस नहीं था, जैसा कि वो अपने हर आउटफिट के साथ दिखाती है। उनका ये लुक पिछले मेट गाला से कंपेयर करने पर बिल्कुल भी अच्छा नहीं था।

बिली इलिश का मेट गाला 2023
बिली इलिश का इस बार का मेट गाला आउटफिट ने निराश किया। जिस तरह से उनकी पर्सानिलिटी है, वो उससे बिल्कुल मैच नहीं कर रहा था। उनका आउटफिट स्लीव और टॉप के साथ फिक्स था। लेगरफेल्ड के डिजाइन अलग सोंच वाले डिजाइन्स थे। जिससे इस तरह के आउटफिट की आलोचना होना लाजमी है। वहीं बिली इलिश अपनी स्टाइल स्टेमेंट के लिए जानी जाती है, लेकिन मेट गाला के गाउन से उन्होंने निराश किया।

केंडल जेनर का मेट गाला 2023
केंडल जेनर का मेट गाला आउटफिट इस तरह के एक बड़े फैशन इवेंट के लिए नहीं था। उनके डिजाइन जिम्नास्टिक लियोटार्ड्स से प्रेरित लग रहे थे। कुल मिलाकर, केंटल की पर्सनालिटी से बिल्कुल भी उनका आउटफिट मैच नहीं कर रहा था और ना ही इंवेट के हिसाब से फिट था।
Image Courtesy-Instagram



Click it and Unblock the Notifications
