Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Met Gala 2025: SRK का डेब्यू हुआ हिट, शाही लुक में छाए दिलजीत दोसांझ, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कियारा
Met Gala 2025 : हर साल की तरह इस बार भी न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मेट गाला ने फैशन और सांस्कृतिक पहचान को एक साथ मिलाते हुए एक शानदार शो पेश किया। मेट गाला 2025 की थीम "Slaves to Fashion: Black Dandyism and the Styling of Black Diasporic Identity," थी, जो लेखक मोनिका एल. मिलर की 2009 में प्रकाशित किताब पर आधारित थी।
इस खास मौके पर बॉलीवुड के तीन दिग्गज सितारों, शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने मेट गाला में अपना भव्य डेब्यू किया और दुनिया भर के फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के खास लुक्स के बारे में।

शाहरुख खान ने 'किंग स्टाइल' में किया डेब्यू
शाहरुख खान ने अपने मेट गाला डेब्यू को पूरी तरह से रॉयल टच दिया। मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन किया गया उनका ऑल-ब्लैक आउटफिट बेहद शानदार था। इस क्लासिक ब्लैक सूट को गोल्डन चेन, रिंग्स और हैवी जूलरी के साथ स्टाइल किया गया था, जिससे उनका रॉयल लुक पूरी तरह उभर कर सामने आया।
इस लुक की सबसे खास बात थी उनका 'K' अक्षर वाला बड़ा और बोल्ड गोल्ड नेकपीस, जो उनके सरनेम 'किंग खान' का प्रतीक था। इसके अलावा उन्होंने एक टाइगर टॉप वाली वॉकिंग स्टिक कैरी की थी, जिसने उनके लुक में दमदार एटिट्यूड और स्टाइल जोड़ दिया। मेट गाला के ब्लू कारपेट पर शाहरुख का यह अंदाज सबका ध्यान खींचने में पूरी तरह कामयाब रहा।
दिलजीत दोसांझ का महाराजा लुक
दिलजीत दोसांझ ने अपने मेट गाला डेब्यू के लिए पारंपरिक भारतीय लुक चुना। उन्होंने सफेद रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, जिसमें पगड़ी और तलवार शामिल थी। यह आउटफिट नेपाली-अमेरिकी डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा स्टाइल किया गया था।
उनकी पगड़ी बारीकी से गहनों से सजी थी, और उनके गले में एक शाही महाराजा हार था। दिलजीत की केप पर गुरुमुखी लिपि में 'मूल मंत्र' की पंक्तियाँ-जैसे "इक ओंकार, सतनाम, कर्ता पुरख, निरभय, निरवैर, अकाल मूरत, अजूनी, सैभंग, गुरुप्रसाद"-कढ़ाई में उकेरी गई थीं। यह सिर्फ फैशन नहीं था, बल्कि एक गहरी सांस्कृतिक अभिव्यक्ति थी, जिसने दिलजीत के लुक को बेहद खास और शाही बना दिया।
कियारा आडवाणी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
प्रेग्नेंट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में खूबसूरत अंदाज में डेब्यू किया। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है, इस मौके एक्ट्रेस ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया। अपने डेब्यू लुक के लिए एक्ट्रेस ने मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिज़ाइन किया गया मोनोक्रोम गाउन पहना था, जिसका नाम था 'ब्रेवहार्ट्स'।
इस गाउन में सबसे खास था एक गोल्डन ब्रेस्टप्लेट, जो घुंघरू और क्रिस्टल्स से सजा हुआ था। इसमें दो दिलों को दर्शाया गया था-एक मां का और दूसरा उसके अजन्मे बच्चे का। दोनों दिलों को एक चेन से जोड़ा गया था, जो गर्भनाल (umbilical cord) का प्रतीक थी। यह डिजाइन मातृत्व के उस अनोखे रिश्ते को बयां कर रहा था, जो अनमोल और अटूट होता है।



Click it and Unblock the Notifications
