Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
निकारागुआ की Sheynnis Palacios बनी मिस यूनिवर्स
Miss Universe 2023 Winner: जिस वक्त का इंतजार हर किसी को लंबे समय तक रहता है, वह पल आ चुका है। साल 2023 के लिए मिस यूनिवर्स कॉम्पीटिशन का रिजल्ट आ चुका है। इस साल मिस यूनिवर्स का खिताब निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने जीता है। यह इवेंट अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फ़ो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था।

इमोशनल हो गईं शेन्निस पलासियोस
72 वें मिस यूनिवर्स का ताज पहनने के बाद निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस स्टेज पर काफी इमोशनल हो गईं। शेन्निस पलासियोस के लिए यह खिताब इसलिए भी बेहद मायने रखता है, क्योंकि निकारागुआ से मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली महिला हैं। बता दें कि उन्हें यूएसए की मिस यूनिवर्स 2022 आर बोनी गेब्रियल द्वारा ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से करीबन 90 देशों की हसीनाओं ने हिस्सा लिया था। लेकिन शेन्निस पलासियोस ने इन सभी को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स का क्राउन अपने नाम कर लिया। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद से ही पूरी दुनिया से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं।

कौन हैं शेन्निस पलासियोस
मिस यूनिवर्स 2023 का ताज पहनने के बाद से ही लोग शेन्निस पलासियोस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। बता दें कि शेन्निस पलासियोस का जन्म साल 2000 में हुआ। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है। उन्हें स्पोर्ट्स में भी काफी रुचि है। उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटीी के लिए वर्सिटी वॉलीबॉल खेला है। साल 2016 में उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेना शुरू किया। उन्होंने मिस टीन निकारागुआ 2016 और मिस वर्ल्ड निकारागुआ 2020 का खिताब जीता। पलासियोस ने मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में शेन्निस ने निकारागुआ का प्रतिनिधित्व किया और वह टॉप 40 फाइनलिस्ट तक पहुंची। बता दें कि शेन्निस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर लोग उन्हें फॉलो करना भी पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
इन तीन मॉडल ने टॉप 3 में बनाई जगह
जहां निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब अपने नाम किया। वहीं, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मॉडल्स ने भी टॉप 3 में अपनी जगह बनाई। बता दें कि इस मिस यूनिवर्स कॉम्पीटिशन में थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड फर्स्ट रनर-अप रहीं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन ने सेकंड रनर-अप की पोजिशन होल्ड की।
फीमेल होस्ट ने कॉम्पीटिशन में लगाए चार-चांद
इस साल का मिस यूनिवर्स कई मायनों में बेहद खास रहा। जहां निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने खिताब जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया। वहीं, मिस यूनिवर्स कॉम्पीटिशन के इतिहास में पहली बार पूरी तरह से फीमेल होस्टिंग टीम ने स्टेज की कमान संभाली। 19 नवंबर को 72वीं मिस यूनिवर्स कॉम्पीटिशन भारतीय समयानुसार सुबह 6: 30 बजे बड़े उत्साह और ग्लैमर के साथ शुरू हुआ। इस साल करीबन 90 देशों के प्रतियोगियों ने यह खिताब जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा की। इसके अलावा, पूर्व मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो और टीवी व्यक्तित्व जेनी माई मारिया मेननोस ने इस इवेंट को होस्ट किया।



Click it and Unblock the Notifications
