Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Miss World 2024: क्या आप जानते हैं कितनी बार बदल चुका है मिस वर्ल्ड के क्राउन का डिजाइन, जानें कीमत
Miss World Crowns History and Price : इस बार मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन भारत में 9 मार्च को दिल्ली में होगा। दुनिया के सबसे पुराने इस इंटरनेशनल ब्यूटी कॉम्पिटिशन की शुरुआत ब्रिटिश टेलीविजन होस्ट एरिक मॉर्ले ने 1951 में की थी। इस कॉम्पिटिशन की सबसे अहम चीज होती है विजेता के सिर पर पहनाया जाने वाला ताज।
लाखों-करोड़ों लड़कियां इस ताज को अपने सिर पर सजाने का सपना देखती हैं लेकिन उन करोड़ों में से किसी एक का यह सपना पूरा होता है।

आपको जानकर वैसे हैरानी होगी कि इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन की शुरुआत में ताजपोशी का चलन नहीं था। चलिए जानते हैं कि ताज पहनाने की यह रस्म कब से हुई शुरू और अब तक कितनी बार इसके डिजाइन को बदला जा चुका है।
साल 1955 से शुरु हुआ यह दस्तूर
ताज पहनाने का दस्तूर साल 1955 से शुरु हुआ था। तबसे अब तक इस ताज के डिजाइन में कई बदलाव किए जा चुके हैं। रिवायत के मुताबिक पिछले साल की मिस वर्ल्ड नई विजेता के सिर यह ताज सजाती हैं।
मिस वर्ल्ड क्राउन का इतिहास
पहली बार वेनेजुएला की प्रतिभागी कारमेन सुसैन दुजिम को 1955 में ताज पहनाया गया था। इस ताज का इस्तेमाल अगले दो साल तक किया गया। 1958 में मिस वर्ल्ड के ताज में बदलाव किया गया। इसे 1958 की मिस वर्ल्ड विनर दक्षिण अफ्रीका की एनी कोलेन को पहनाया गया था। इसके बाद साल 1960 में इसमें फिर बदलाव किया गया। इसके बाद 1969 में एक बार फिर मिस वर्ल्ड क्राउन में तब्दीली की गई। साल 1970 में छठी बार मिस वर्ल्ड के क्राउन का डिजाइन बदला गया। 1972 में सातवीं बार क्राउन के डिजाइन में बदलाव हुआ। इस बार ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा ग्रीन के सिर सजा।

(फोटो में मिस वर्ल्ड 1972 बेलिंडा ग्रीन )
इसके बाद साल 1973 से लेकर 1975 तक हर साल नए डिजाइन का क्राउन मिस वर्ल्ड के सिर पर सजता हुआ देखा गया। साल 1976 में 10वीं बार क्राउन में बदलाव किया गया। इसके दो साल बाद 1979 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ताज फिर बदला गया पर लेकिन इस बार नए क्राउन की जगह 1972 के ताज को फिर से मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में वापस लाया गया। तब से अब तक हर साल की विजेता इसी डिजाइन के ताज को अपने सिर पर सजाती है, जिसकी अनुमानित लागत 7.5 लाख डॉलर बताई जाती है। इस बार ये ताज मिस वर्ल्ड जीना स्वेन्सन के सिर पर सजा।

(फोटो में मिस वर्ल्ड 1979 जीना स्वेन्सन )
वर्तमान ताज की खासियत
मिस वर्ल्ड का क्राउन 4.3 इंच ऊचा है। इस ताज में एक एडजेस्टेबल बैंड है। इस ताज में सैफायर ब्लू और टरक्वॉयज जैसे स्टोन का काम किया गया है जो इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस ताज की कीमत 6 करोड़ 21 लाख रुपए है। भारत की तरफ से इसे अब तक ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुक्खी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर अपने सिर पर सजा चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications