Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल
Best Saree For Mother: मां के लिए तोहफा चुनते समय अक्सर समझ नहीं आता कि क्या दिया जाए, क्योंकि उनका प्यार किसी भी गिफ्ट से कहीं बड़ा होता है। ऐसे में साड़ी एक ऐसा खूबसूरत विकल्प है, जो हर मां को खास महसूस करा सकता है। यह सिर्फ पहनावा नहीं, बल्कि खूबसूरती, सादगी और भारतीय परंपरा की पहचान भी है। अगर आपकी मां को साड़ी पहनना पसंद है, तो इस मदर्स डे 2026 पर आप उनकी पसंद के अनुसार सिल्क, कॉटन, बनारसी या मॉडर्न डिजाइन वाली साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल लेटेस्ट साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइनों की कई शानदार वैरायटी मौजूद हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

बनारसी साड़ी
अगर आपकी मां को ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पसंद है, तो बनारसी साड़ी शानदार विकल्प हो सकती है। खूबसूरत जरी वर्क और क्लासिक डिजाइन वाली ये साड़ियां शादी, त्योहार और खास मौकों पर बेहद आकर्षक लगती हैं।
सिल्क साड़ी
सिल्क साड़ियां हमेशा से एलिगेंट और क्लासी लुक के लिए पसंद की जाती हैं। कांचीवरम या टसर सिल्क जैसी साड़ियां अपनी चमक और शानदार फैब्रिक के लिए जानी जाती हैं। यह गिफ्ट आपकी मां को खास महसूस करा सकता है।
कॉटन साड़ी
आराम पसंद करने वाली महिलाओं के लिए कॉटन साड़ी बेहतरीन चॉइस है। हल्की और आरामदायक होने की वजह से यह रोजमर्रा में आसानी से पहनी जा सकती है, खासकर गर्मियों के मौसम में।
प्रिंटेड साड़ी
आजकल फ्लोरल, डिजिटल और एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट वाली साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। ये स्टाइलिश लुक देने के साथ बजट फ्रेंडली भी होती हैं, इसलिए गिफ्ट के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती हैं।
हैंडलूम साड़ी
अगर आप मां को कुछ यूनिक और खास देना चाहते हैं, तो हैंडलूम साड़ी चुन सकते हैं। ये साड़ियां भारतीय कला और पारंपरिक बुनाई की खूबसूरती को दिखाती हैं और लंबे समय तक याद रहने वाला गिफ्ट बन सकती हैं।
जॉर्जेट साड़ी
हल्की और आसानी से कैरी की जाने वाली जॉर्जेट साड़ियां आजकल काफी पसंद की जाती हैं। अगर आपकी मां को सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद है, तो यह एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। ये साड़ियां पहनने में आरामदायक होती हैं और पार्टी से लेकर रोजमर्रा तक हर मौके पर खूबसूरत लगती हैं। बजट के हिसाब से भी इनमें कई अच्छे डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
