Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Cannes 2023: Mrunal Thakur ने साड़ी पहन पहन लगाई आग, खूबसूरती देख थम जाएंगी निगाहें
Mrunal Thakur 2nd look at Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में सारा अली खान, ईशा गुप्ता, उवर्शी रौतेला के बाद एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का पहला रेड कार्पेट लुक सामने आया है। अपने डेब्यू लुक से मृणाल ने फैंस को बेहद इम्प्रेस किया है। मृणाल शिमरी साड़ी पहनकर कान्स में पहुंची। जहां उनका ये लुक देखने लायक था।

उनकी खूबसूरती देख सबकी निगाहें उन्हीं पर थम गई। मृणाल ने कान्स में अपने दूसरे लुक के लिए एम्ब्रायडरी वाली लैवेंडर ब्लिंग साड़ी पहनी थी। इस साड़ी की खासियत है इसका पल्ला, जो काफी लंबा हैं। जो इस साड़ी की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा रहा है। इस साड़ी को डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन की है।
मृणाल ठाकुर ने इस साड़ी के साथ सिल्वर बिकिनी टॉप-स्टाइल ब्लाउज पेयर किया है। जो उन्हें ग्लैमरस लुक दे रहा है। लॉन्ग पल्लू साड़ी के साथ एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत पोज देते हुए नजर आ रही हैं। सिल्वर साड़ी लुक के लिए एक्ट्रेस ने मिनिमल एक्सेसरीज को चुना है। एक्ट्रेस अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए एसेसरीज के नाम पर सिर्फ ईयरिंग्स वियर किए हैं। जो इनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है।

मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने कोहल-लाइनेड आई मेकअप किया है। जो उनके लुक को निखार रहा है। बालों को सॉफ्ट वेव्स स्टाइल दिया है। इसके साथ उन्होंने साड़ी को मैच करते हुए Jimmy Choo के हील्स कैरी कि ए हुए थे।



Click it and Unblock the Notifications
