Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ईशा अंबानी ने अपने ट्वींस के फर्स्ट बर्थ डे पर पहनी शनैल ब्रांड की मैक्सी ड्रेस, लाखों में है कीमत
isha Amabani wear printed pink maxi dress costs at twin birthday : ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के जुड़वां बच्चे 1 साल के हो गए और नीता-मुकेश अंबानी ने पूरे परिवार और बॉलीवुड हस्तियों के साथ 18 नवंबर, 2023 को जियो वर्ल्ड गार्डन में कृष्णा और आदिया के लिए ' काउंटी फेयर ' थीम बेस्ड बर्थडे पार्टी के साथ सेलिब्रेट किया। इस थीम के लिए जियो वर्ल्ड गार्डन को एक छोटे से चिड़ियाघर में बदल दिया गया था जिसमें दुनिया भर से जानवर लाए गए थे।
सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी के ट्वींस के बर्थ डे की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां नीता और मुकेश अंबानी पैपराजी के सामने ईशा अंबानी के बच्चों के साथ पोज दे रहे थे। दोनों ने जुड़वां बच्चों को अपनी बांहों में पकड़ रखा था। ईशा अंबानी और उनके पिता मुकेश अंबानी एक साथ सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे। पैपराज़ी ने पिता-बेटी की जोड़ी को एक-दूसरे का हाथ थामे देखा।

बर्थ डे सेलिब्रेशन के अलावा ईशा की ड्रेस भी टॉक ऑफ द टाउन रहा। ईशा ने अपने बच्चों के बर्थ डे के लिए शनैल ब्रांड की लेयर्ड पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आई। जिसमें फ्रिल डिटेलिंग और नूडल स्ट्रैप्स थे। डायमंड ईयररिंग्स और लेयर्ड नेकपीस और हाफ टाइड हेयरस्टाइल के साथ ईशा ने अपना लुक पूरा किया था। उन्होंने लाल रंग के फ्लैट्स पहनकर लुक को पूरा किया था।
वैसे तो इस बात में कोई हर्ज नहीं है कि ईशा अंबानी अपने बेहतरीन फैशन स्टेट्मेंट के लिए जानी जाती है। लेकिन अपने जुड़वा बच्चों के फर्स्ट बर्थ डे के लिए ईशा ने बेहतरीन मैक्सी ड्रेस चुनी थी। इस ड्रेस की डिटेलिंग के अलावा इसकी कीमत सुन आप भौंचक्के रह जाएंगे।
थोड़ी रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि ईशा की यह खूबसूरत ड्रेस शनैल ब्रांड के फॉल विंटर 2023 कलेक्शन से थी। बायमा के अनुसार, इस ड्रेस की कीमत 12,52,907 रुपए है। यह पहली बार नहीं है जब ईशा अंबानी ने इतनी महंगी ड्रेस से हमें चौंकाया हो। इससे पहले भी वो कई ऑकेजन पर इतनी कीमत आउटफिट्स पहनकर फैंस को सरप्राइज दे चुकी हैं। इससे पहले जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग के समय 19.24 लाख रुपए की डियोर की स्कर्ट की वजह से भी चर्चा में रही थी। इस ड्रेस के साथ ईशा ने ऑस्ट्रेलिया के फेमस रोजर विवियर ब्रांड के 1 लाख 79 हजार का साटिन पंपस पहने थे।

ये मेहमान आए थे नजर
आपको बता दे कि काउंटी फेयर में फार्म प्रोडक्ट्स, मवेशी और जानवर आदि का एग्जीबिशन लगता है। बच्चों को जानवर और पेट्स बहुत पसंद आते हैं, शायद इसलिए ही ईशा और आनंद ने अपने बच्चों के पहले बर्थ डे पार्टी के लिए यह थीम रखी है। इस पार्टी में जो भी सेलिब्रिटी आए हैं, वो अपने बच्चों को भी अंबानी और पीरामल की इस पार्टी में साथ लाए हैं। ईशा के बच्चों के बर्थ डे पार्टी पर कई मशहूर सेलेब स्पॉट किए गए। कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, अर्पिता खान, शनाया कपूर और रवीना टंडन के बेटी राशा थडानी, करिश्मा कपूर और शाहरुख खान। इनके अलावा बॉलीवुड के BFF ओरी यानी ओरहान अवतरमणि। वहीं हार्दिक पांड्या अपनी फैमली के साथ ईशा अंबानी के बच्चों की पार्टी में शामिल हुए हैं। करण जौहर भी अपने दोनों बच्चे यश और रुही के साथ नजर आएं।



Click it and Unblock the Notifications
