Latest Updates
-
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य-शोभिता, दूल्हा दुल्हन की तस्वीरें देख नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल
Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding : साउथ स्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने आखिरकार शादी कर ली है। हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में धूमधाम से यह भव्य समारोह हुआ। शादी में दूल्हा-दुल्हन का खूबसूरत अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है। नागा चैतन्य और शोभिता की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
इन तस्वीरों में उनकी शानदार केमिस्ट्री और रॉयल लुक नजर आ रहा है, जिससे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है।

पांरपरिक लुक में आए नजर
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की पहली शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। दोनों पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। चैतन्य ने ऑफ-व्हाइट धोती और कुर्ता पहना है, जबकि शोभिता गोल्डन कांजीवरम साड़ी और पारंपरिक गहनों में बेमिसाल लग रही हैं। तस्वीरों में उनकी खुशी और प्यार झलक रहा है। शोभिता की बड़ी-सी मुस्कान उनकी उत्सुकता बयां कर रही है, और चैतन्य अपनी पत्नी से नजरें नहीं हटा पा रहे। दोनों की केमिस्ट्री हर किसी को आकर्षित कर रही है।
Watching Sobhita and Chay begin this beautiful chapter together has been a special and emotional moment for me. 🌸💫 Congratulations to my beloved Chay, and welcome to the family dear Sobhita—you’ve already brought so much happiness into our lives. 💐
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) December 4, 2024
This celebration holds… pic.twitter.com/oBy83Q9qNm
शादी में पहना दादा का पांचा
नागा चैतन्य अपनी शादी में अपने दादा, अक्किनेनी नागेश्वर राव, को श्रद्धांजलि देने के लिए पारंपरिक "पांचा" पहना। पांचा आंध्र प्रदेश की एक खास पारंपरिक पोशाक है, जिसे शादी जैसे खास मौकों पर पहना जाता है। इसे कपड़े को सामने से मोड़कर सिलने और कमरबंद से बांधने की तकनीक से तैयार किया जाता है। पांचा को आमतौर पर कुर्ता या शर्ट के साथ जोड़ा जाता है, जो इसे एक शालीन और सांस्कृतिक लुक देता है। नागा चैतन्य अपने दादा को याद करते हुए श्रद्धांजलि देने के लिए उनका ये खास पोशाक पहना।
नागा चैतन्य ने रचाई दूसरी शादी
नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है, इससे पहले 2017 में साउथ की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका, और 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया, जिससे उनका चार साल का साथ खत्म हो गया। अब, 38 वर्षीय नागा चैतन्य ने शोभिता को अपनी जीवनसंगिनी चुना है। इस शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं, और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती है।



Click it and Unblock the Notifications