Latest Updates
-
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल
Lehenga Designs For Garba Night: गरबा नाइट में दिखना है अलग, ट्राय करें सारा अली खान के ये कैप स्टाइल लहंगें
Sara Ali Khan Lehenga Choli Designs : गरबा और डांडिया नाइट शुरु होने में कुछ दिन भी नहीं बचे हैं। ऐसे में इसको लेकर लोगों में एक्साइटमेंट शुरु हो गई। 9 दिन तक चलने वाले डांडिया नाइट्स में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए जहां कुछ लोगों की शॉपिंग शुरु हो चुकी हैं, तो वहीं कुछ लोगों को मशक्कत जारी हैं।
गरबा नाइट के लिए लहंगे को स्टाइल करने के कई तरीके होते हैं और इसके कई डिजाइन भी आपको देखने को मिल जाएंगे। अगर आप डांडिया नाइट में टिपिकल लुक से हटकर कुछ स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो आप यूथ आइकन सारा अली खान के लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। आप चाहे तो इस बार सारा अली खान की तरह जैकेट लहंगे पहनकर डांडिया नाइट में अपना जादू चला सकती हैं।
तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं नवरात्रि गरबा नाइट के लिए सारा अली खान के 3 बेस्ट जैकेट लहंगे डिजाइंस। जिन्हें आप डांडिया करते समय आसानी से कैरी कर सकती हैं।

ब्लैक एंड सिल्वर कैप लहंगा
अगर आप गरबा नाइट में टिपिकल लुक से हटकर दिखना चाहती हैं, तो आप सारा अली का ये ब्लैक एंड सिल्वर जैकेट लहंगा ट्राय कर सकती हैं। इस थ्री पीस सेपरेट्स सेट लहंगे में आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी और आप इसमें आराम से डांडिया खेलने के साथ खूबसूरत भी नजर आएंगी।

क्रॉप टॉप और जैकेट लहंगा
सारा अली खान का लॉन्ग स्कर्ट विद लॉन्ग जैकेट लुक हर किसी को बेहद पसंद आएगा। इस लुक के लिए सारा ने मरून कलर की लॉन्ग स्कर्ट को पिंक कलर के फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले क्रॉप टॉप और जैकेट के साथ टीम अप किया था। सारा की यह ड्रेस आप भी डांडिया में पहन सकती हैं। इसके साथ गरबा लुक पाने के लिए सिल्वर ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं। जो आपके लुक में चार-चांद लगा देगा।

जयपुरी प्रिंट का यह जैकेट लहंगा
सारा का यह मल्टीकलर लाइनिंग लहंगा भी डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट आउटफिट् है। जयपुरी प्रिंट का यह जैकेट लहंगा आपको टिपिकल से हटकर लेकिन ट्रेडिशनल लुक देगा।
इस लहंगा चोली के साथ ऊपर से पहनी गई रेड फुल लेंथ प्रिंटिड जैकेट इस आउटफिट्स में चार-चांद लगा रही हैं। इस आउटफिट की खास बात यह है कि अगर डांडिया खेलते हुए आपको जैकेट को उतारने की जरुरत महसूस हुई तो इसका क्रॉप टॉप और लहंगा भी आपके लुक में कमी नहीं आने देंगे। कुछ जूलरी को एड करके आप इस लुक को बेस्ट बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
